बड़े तालाब में बड़ी घटना से सनसनी: अचानक युवती के कूदने से हड़कंप; गोताखोरों ने किस हालत में निकाला, कहां भेजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब में शुक्रवार सुबह एक युवती के कूद जाने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवती को सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक युवती अपने दो दोस्तों के साथ वीआईपी रोड क्षेत्र में घूमने आई थी। इसी दौरान वह किसी व्यक्ति से फोन पर संपर्क करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इसी बात को लेकर वह तनाव में आ गई और अचानक बड़े तालाब में छलांग लगा दी।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे नगर निगम और फायर ब्रिगेड के गोताखोरों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। गोताखोर मोहम्मद इमरान, शेख आसिफ और आमिर की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवती को पानी से बाहर निकाल लिया।
इसके बाद उसे तत्काल तलैया थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने युवती को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस के अनुसार युवती की पहचान मनिषा के रूप में हुई है, जो बैरागढ़ क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। परिजनों से मिली प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वह कुछ समय से पारिवारिक परेशानियों का सामना कर रही थी। हालांकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
तलैया थाना प्रभारी दीपक डहरिया ने बताया कि फिलहाल युवती और उसके साथ मौजूद दोनों दोस्तों के विस्तृत बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
अधिकारियों का कहना है कि युवती के स्वस्थ होने और बयान दर्ज होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच में जुटी हुई है।
संबंधित समाचार

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!