वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन: इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी दीपक बाबरिया का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से मध्य प्रदेश कांग्रेस में शोक का माहौल है। प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर शोक जताया। उन्होंने लिखा, 'कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी दीपक बाबरिया के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है!
कांग्रेस की परंपरा, संस्कार और विचार को विस्तार देने के लिए आपके अनुकरणीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा! बाबा महाकाल से प्रार्थना है उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें! मित्रों और परिवारजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति भी प्रदान करें! ओम शांति।'
वहीं, मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी दीपक बाबरिया जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके शुभचिंतकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!'
कमलनाथ ने भी जताया दुख
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने दीपक बाबरिया के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रभारी रहे दीपक बाबरिया जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। कांग्रेस पार्टी और समाज के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। ओम शांति।'
दीपक बाबरिया मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रहे थे। उनके कार्यकाल के दौरान वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी और कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। उनके निधन से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है।
संबंधित समाचार

बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल:छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर:कांग्रेस नेता की मौत; साथी गंभीर घायल

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें; नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!