बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी: छुट्टी के बाद घर जा रहे थे स्टूडेंट; मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन और अर्टिगा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा धनवंतरी नगर चौकी क्षेत्र के गढ़ा रोड पर हुआ। टक्कर के बाद स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
वैन में करीब 8 बच्चे सवार थे
हादसे के वक्त वैन में करीब 8 बच्चे सवार थे। सभी के घायल होने की जानकारी सामने आई है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल वैन से बच्चों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए बच्चे
हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल बच्चों को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया।
फिलहाल बच्चों की चोटों की गंभीरता को लेकर विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी स्कूल वैन
जानकारी के अनुसार ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन स्कूल की वैन बच्चों को उनके घर छोड़ने के लिए निकली थी।
वैन संजीवनी नगर क्षेत्र से गढ़ा रोड होते हुए धनवंतरी नगर रोड की ओर जा रही थी। इसी दौरान अर्टिगा कार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन पलट गई।
अर्टिगा की तेज रफ्तार की बात सामने आई
घटना की सूचना मिलते ही संजीवनी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों वाहनों से संबंधित जानकारी जुटाई है।
प्रारंभिक तौर पर अर्टिगा की तेज रफ्तार की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी घटना की जानकारी ली जा रही है।
स्कूल वैन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल
हादसे में बच्चों के घायल होने के बाद स्कूल वैन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस दोनों वाहनों के दस्तावेजों और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
जांच में यह भी देखा जाएगा कि स्कूल वैन में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े जरूरी इंतजाम और निर्धारित नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं।
फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता हादसे की सही वजह पता लगाने और घायल बच्चों से जुड़ी जानकारी जुटाने की है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!