हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नागदा।
बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की हत्या के विरोध में गुरुवार को सर्व हिंदू समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम रंजना पाटीदार को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि बांग्लादेश में दीपू दास की निर्मम हत्या अमानवीय और निंदनीय है। यह घटना मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है। भारत सरकार से मांग की गई कि कूटनीतिक माध्यमों से बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाकर इस घटना की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन का वाचन किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष मनीष जैन ने किया। इस अवसर पर अभा क्षत्रिय महासभा के भेरूसिंह चौहान, हिंदू जागरण मंच की जिला संयोजिका कमला डाबी, गोपाल पाटीदार, अजय जाटवा, दिनेश गिरी, दीपक चौधरी, मंगल कछावा, गोपाल सोनी, हेमू चंदेल, शैलेंद्र सोनी, निलेश नेडिया, रितिक हाडा, सुधीर हाडा, राकेश पाटीदार, भगवान सिंह चौधरी, अखिलेश, मुकुल सेन, रवि रघुवंशी, गजेंद्र जैन, भूपेंद्र सिंह राणावत, शंकर प्रजापत, विहिप के रमेश प्रजापत, देवेंद्र सेन, व्यापारी सुरेंद्र कांकरिया, लव पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदू समाज के लिए तन-मन से कार्य किया जाए: प्रीतम सिंह
लक्ष्य प्राप्ति के लिए जागरण आवश्यक है। समस्त समाज को संकल्प लेना होगा कि हिंदू समाज के लिए तन-मन से कार्य किया जाए। यह बात विश्व हिंदू परिषद के विभाग संयोजक प्रीतम सिंह ने गुरुवार को विहिप एवं बजरंग दल द्वारा शहर में आयोजित शौर्य यात्रा से पूर्व आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही।
सभा में विहिप के जिला मंत्री जितेंद्र पांचाल, जिला अध्यक्ष ओजस्व सोलंकी, प्रखंड उपाध्यक्ष रेणु राठी, कमल माली, प्रखंड सह संयोजक राहुल कुशवाह मंचासीन रहे। कार्यक्रम संयोजक रोशन शुक्ला रहे, जबकि आभार जिला सह संयोजक मनीष व्यास ने व्यक्त किया।
शौर्य यात्रा शाम 5 बजे कम्युनिटी हॉल से शुरू हुई, जो पुराना बस स्टैंड, जवाहर मार्ग, दीनदयाल चौक, कन्या शाला चौराहा, महात्मा गांधी मार्ग, आजाद चौक, जन्मेजय मार्ग, किल्कीपुरा होते हुए सुभाष मार्ग एवं चंद्रशेखर मार्ग से पुनः कम्युनिटी हॉल पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
संबंधित समाचार

गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई:दो खेतों से हजारों किलो किया जब्त; चार थानों की टीम ने दी दबिश

एयरपोर्ट पर हमला:12 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल, कई एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं

आज महामुकाबला:सीरीज में बढ़त के लिए मैच अहम; स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट, इतने पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन:रातभर सड़क पर बैठे युवा; बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, रखी ये 5 मांगें

मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार:उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; कन्या हॉस्टल के खाने में भी मिली इल्लियां

23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा:50 हजार का बेल बॉन्ड भरा; कोर्ट ने रखी ये शर्त

डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप; पोस्टमार्टम के लिए लगाने पड़े तीन थानों के चक्कर

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!