नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस: आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हरदा के प्रतिष्ठित कमल किशोर तंबाकू ब्रांड की हूबहू पैकिंग कर बाजार में सप्लाई मामले में सराफा पुलिस नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी है। सिक्योर ब्रांड आईपी एंड कॉपीराइट सर्विसेस के अधिकारी राज ठाकुर के आवेदन पर कार्रवाई में गिरफ्तार धर्मेंद्र जैन से पूछताछ जारी है।
जांच का फोकस नकली पैकिंग तैयार करने के लिए इस्तेमाल सामग्री के स्रोत और तैयार माल की सप्लाई से जुड़े लोगों पर है।
पुलिस ने 5 रुपए कीमत वाले 2,500 और 10 वाले 5,000 नकली पाउच, कुल 7,500 पाउच जब्त किए थे। इसके अलावा कमल किशोर तंबाकू की प्रिंटेड पैकिंग के रोल, लेबल और पैकिंग मशीन भी बरामद हुई थी।
परिवहन में इस्तेमाल ऑटो को भी पुलिस ने जब्त किया है। धर्मेंद्र जैन से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है तैयार नकली तंबाकू की सप्लाई कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक मनोज राठौर को भी की जा रही थी।
पुलिस पता लगा रही है नकली पाउच कहां-कहां भेजे गए तथा कारोबार में और कौन जुड़े हैं। पुलिस धर्मेंद्र से यह भी पता लगा रही है कमल किशोर ब्रांड के नाम और लोगो वाली प्रिंटेड पैकिंग, रोल और लेबल उसे कहां से मिले।
पैकिंग मशीन का इस्तेमाल कहां और कितने समय से किया जा रहा था। कॉपीराइट अधिनियम की धारा 51 एवं 63 के तहत प्रकरण दर्ज है। पुलिस बरामद सामग्री, सप्लाई चैन और पूछताछ में सामने आए नामों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!