खबर
Top News

असंतोष नापने आए थे संतोष: ‘इंदौर-मालवा’ व ‘भोपाल’ के बीच बढ़ती दूरी से जुड़ा है क्या ‘बीएल’ का प्रवास

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अगस्त 2026, 2:39 pm
शेयर करें:
असंतोष नापने आए थे संतोष

संगठन के मुखिया का प्रदेश में आना, सीएम व प्रदेश अध्यक्ष का नजर न आना, हैरतअंगेज..!

भाजपा में ऐसा होता नहीं, संगठन के राष्ट्रीय मुखिया किसी प्रदेश के दौरे पर आएं और सरकार के मुखिया अगवानी न करें

‘एक पेड़ मां के नाम’ जलसे में शिरकत करने आए बीएल संतोष के ‘एकाकी दौरे’ से भाजपाई हलकों में चर्चा का बाजार गर्म

न मुख्यमंत्री, न प्रदेश अध्यक्ष, न प्रदेश संगठन महामंत्री की भूमिका निभा रहे जामवाल, न प्रदेश प्रभारी सिंह अगवानी के लिए इंदौर आए, न बाद में हुई मुलाकात

अकेले ही ‘असंतोष’ की थाह लेने के लिए क्या बीएल संतोष ने ही बड़े नेताओं की मौजूदगी से बनाई थी दूरी, या मामला गंभीर?

संगठन के सबसे बड़े मुखिया के आगमन पर भी इंदौर भाजपा के बड़े नेता व चुनिंदा विधायक गुटबाजी से बाज नहीं आए

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का दो दिवसीय इंदौर दौरा उनकी रवानगी के बाद खासा चर्चा में आ गया है। संगठन मुखिया का इंदौर आगमन पार्टी के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय से जुड़ा हुआ है। वे विजयवर्गीय के बुलावे पर ही इंदौर आए थे। निमित्त बना था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लाखों पौधों के रोपण का समारोह। इस अभियान का इंदौर में आगाज 2 बरस पहले विजयवर्गीय ने ही किया था।

तब गृहमंत्री अमित शाह इसके साक्षी बने थे। इस बार संगठन मुखिया की सदारत में विजयवर्गीय ने रेवती रेंज पर पौधारोपण समारोह की जाजम बिछाई थी। बीएल संतोष इस जाजम के मुख्य किरदार बनकर आए थे। एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी से लेकर विदाई तक सिर्फ विजयवर्गीय ही उनके समक्ष मौजूद रहे।

प्रदेश भाजपा के शेष बड़े नेताओं की इस दौरान दूरी बनी रही। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बड़े नेताओं को न आने की ताकीद संगठन मुखिया की तरफ से मिली हुई थी या बात विजयवर्गीय के हाथों में कार्यक्रम की कमान से जुड़ी है?

प्रदेश में पार्टी के संगठन प्रमुख बीएल संतोष का आना हुआ और उनके लिए सीएम डॉ. मोहन यादव का न आना चर्चा का विषय बन गया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी नहीं आए और न प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह आए। प्रदेश में संगठन महामंत्री का पद फिलहाल रिक्त है, लेकिन बतौर प्रभारी अजय जामवाल इस जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के रूप में जामवाल का जब-तब प्रदेश में आना-जाना बना रहता है। वे बगल के छत्तीसगढ़ में ही आमतौर पर डेरा डाले रहते हैं। बावजूद इसके उनका न आना कई कयासों को जन्म दे गया।

सूत्र बताते हैं कि जामवाल दिल्ली में थे, लेकिन शेष सब नेता राजधानी भोपाल में ही मौजूद थे। सीएम आदिवासी दिवस व राष्ट्रीय तिरंगा अभियान में मसरूफ थे, लेकिन प्रदेश प्रभारी सिंह के पास ऐसा कोई बड़ा कार्यक्रम न था। न प्रदेश अध्यक्ष किसी प्रवास पर थे। अब चर्चा का विषय ही ये है कि संतोष की मौजूदगी के बावजूद एक साथ इतने नेता कैसे और क्यों गैरहाजिर?

मुखिया की मौजूदगी में भी बनी रही गुटबाजी... बीएल संतोष जैसे संगठन मुखिया की मौजूदगी भी इंदौर भाजपा नेताओं के बीच के वैमनस्य को दूर नहीं कर पाई। रेवती रेंज के मुख्य सार्वजनिक कार्यक्रम से उन सब नेताओं व विधायकों ने दूरी बनाए रखी, जिनका मिजाज विजयवर्गीय के अलावा प्रदेश के किसी अन्य नेता से जुड़ा हुआ है।

जिन नेताओं और विधायकों ने मुख्य कार्यक्रम से दूरी बनाई, वे रेसीडेंसी में जाकर अलग से बीएल संतोष से मिले। पार्टी कार्यालय पर जरूर पार्षदों से रूबरू कार्यक्रम में सब गुट के पार्षद पहुंचे। वे एमआईसी मेंबर भी शामिल हुए, जिनके लिए अपने विधायक के अलावा पार्टी, संगठन हमेशा ठेंगे पर रहता है।

ऐसे एमआईसी मेंबर भी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की क्लास में मुस्तैद नजर आए। इस मौके पर संभागीय बैठक भी तुरत-फुरत आहूत कर ली गई थी। बीएल संतोष के इंदौर आगमन से लेकर विदाई तक विजयवर्गीय खेमे की घेरेबंदी ही नजर आई।

‘इंदौर’ का ‘असंतोष’ नापने आए थे क्या बीएल संतोष?
क्या बीएल संतोष का ‘एकाकी दौरा’ इंदौर-मालवा में पनपे असंतोष को नापने के लिए था? क्या वे ‘इंदौर-भोपाल’ के बीच तेजी से पनपी व गहरी होती जा रही दूरियों की थाह लेने आए थे? क्या उनका प्रवास मध्य प्रदेश भाजपा में चल रही अंदरूनी उठापटक को नजदीक से देखने का प्रयास मात्र था? या फिर ये एक सहज व सौजन्य दौरा था, जो पार्टी के क्षत्रपों को भी ‘संगठन का अपनत्व’ देने की एक कवायद मात्र थी?

या मालवा के क्षत्रप नेता का सरकार को ये संदेश देने की कोशिश थी कि प्रदेश नेतृत्व का साथ नहीं तो कोई बात नहीं, राष्ट्रीय संगठन तो हमारे ही साथ है? ऐसे तमाम सवाल बीएल संतोष के दौरे के साथ उठ खड़े हुए हैं, जिनके जवाब आने वाले वक्त की भाजपा की अंदरूनी सियासी उठापटक से ही सामने आ पाएंगे।

भाजपा में संगठन महामंत्री का पद, यानी परिवार के मुखिया के समकक्ष ओहदा। उसमें भी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री यानी परिवार के पितामह के समान व्यक्तित्व। ऐसे संगठन के राष्ट्रीय मुखिया का किसी प्रांत में प्रवास हो और उनके समक्ष उसी प्रांत के संगठन व सरकार से जुड़े समकक्ष नेता-पदाधिकारी का मौजूद न होना संभव है? इस सवाल का जवाब सौ फीसदी न में है।

कम से कम भाजपा में तो ये संभव ही नहीं कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रदेश के दौरे में किसी शहर में आएं और उनकी अगवानी करने प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश के संगठन को संभाल रहे अन्य दायित्ववान बड़े पदाधिकारी मौजूद न रहें। न बाद में मेल-मुलाकात करें, लेकिन ये शनिवार-रविवार को इंदौर में संभव हो गया।

वह घट गया, जो भाजपाई हलकों में हैरतंगेज है। इंदौर प्रवास पर आए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के समक्ष न मुख्यमंत्री उपस्थित हुए, न प्रदेश अध्यक्ष, न प्रदेश प्रभारी और न प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाल रहे पदाधिकारी। प्रदेश भाजपा की राजनीति में इसे बड़े आश्चर्य के रूप में देखा जा रहा है।

अब ये बड़े सवाल, चर्चा व पड़ताल का विषय है कि क्या राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने ही इन सब नेताओं से दूरी बनाई थी? या इन सब नेताओं ने ही फासला रखना मुनासिब समझा? अगर ऐसा है, तो भी फिर प्रदेश भाजपा में कुछ न कुछ बात गंभीर है।

संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत
Top News

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

about 15 hours ago
मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव
Top News

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

about 15 hours ago
हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया
Top News

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

about 15 hours ago
पति के बाद पत्नी भी अनशन पर
Top News

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

about 16 hours ago
हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला
Top News

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

about 16 hours ago
आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत
Top News

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

about 16 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

about 17 hours ago
बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी
Top News

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

about 17 hours ago
एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक
Top News

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

about 17 hours ago
डोल ग्यारस में खूनी वारदात
Top News

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

about 17 hours ago
घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन
Top News

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

about 17 hours ago
छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश
Top News

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

about 17 hours ago
एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति
Top News

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

about 18 hours ago
विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां
Top News

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

about 18 hours ago
खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

about 18 hours ago
धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार
Top News

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

about 18 hours ago
लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग
Top News

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

about 18 hours ago
झिलमिल झांकियां निकली
Top News

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

about 18 hours ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!