कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी: आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता में लगातार आठ बार नंबर वन रह चुके इंदौर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चौथे दिन शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित नजर आई। पाटनीपुरा, मालवा मिल चौराहा, नेहरू नगर, छावनी, हाथीपाला, गीताभवन और इंडस्ट्रीज हाउस सहित कई क्षेत्रों में सड़कों पर कचरा जमा होने की तस्वीरें सामने आईं। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम के अधिकारी और स्वच्छता पर्यवेक्षक मैदान में उतरे।
सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण और वेतन वृद्धि शामिल है। नगरे निगम का कहना है कि इन मांगों को लेकर प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजा जा चुका है, जबकि कई मांगें शासन स्तर से पूरी होनी हैं।
महापौर ने दी कार्रवाई की चेतावनी... महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एमआईसी की बैठक में वेतन वृद्धि और नियमितीकरण संबंधी प्रस्ताव पारित कर भोपाल भेजा गया है।
उन्होंने हड़ताल के दौरान कचरा फैलाने और कचरा वाहनों के कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था और छवि प्रभावित करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पर्दे के पीछे से आंदोलन का समर्थन करने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।
महापौर ने कांग्रेस पर भी इस मुद्दे को राजनीतिक रूप देने का आरोप लगाया। उनके अनुसार कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे के बयानों से शहर को गंदा करने वालों को प्रोत्साहन मिल रहा है।
कुछ इलाकों में सफाईकर्मी लौटे काम पर
आज सुबह इंडस्ट्रीज हाउस, एमआईजी चौराहा, आनंद बाजार और पाटनीपुरा चौराहे सहित कुछ इलाकों में सफाईकर्मी काम पर लौटते नजर आए। एक कर्मचारी ने बताया कि छुट्टियां कटने और वेतन प्रभावित होने की आशंका के चलते उन्हें काम पर लौटना पड़ा।
कचरा वाहनों को रोकने की शिकायत
निगम के अनुसार वर्कशॉप से डोर-टू-डोर कचरा वाहन रवाना किए गए, लेकिन एक दर्जन से अधिक वाहनों के चालक और हेल्पर को रोकने की शिकायत मिली। इसके बाद निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट या बाधा की स्थिति में पुलिस प्रकरण दर्ज कराया जाए।
अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। सफाई कार्य में बाधा डालने या कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वहीं काम से अनुपस्थित कर्मचारियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
सज्जन वर्मा बोले- ‘स्वर्ग जैसे शहर को नर्क बनाया’
पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अफसरों और महापौर की वजह से इंदौर की स्थिति खराब हो रही है।
उन्होंने कहा कि जिन सफाई मित्रों की मेहनत से शहर को आठ बार स्वच्छता में नंबर वन का दर्जा मिला, उनकी समस्याओं का समाधान बातचीत से किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से सफाई कर्मचारियों के साथ बैठकर जल्द समाधान निकालने की मांग की।
पंचायतों और यूनियनों ने प्रशासन का साथ देने की बात कही
सफाई व्यवस्था को लेकर रेसीडेंसी कोठी में उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें मध्यप्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया, कलेक्टर शिवम वर्मा, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त प्रखर सिंह सहित वाल्मीकि समाज की चारों पंचायतों और नगर निगम कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
प्रताप करोसिया ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था ठप करने या इंदौर की छवि खराब करने वाली गतिविधियों से किसी पंचायत या अधिकृत यूनियन का संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि सामाजिक और कर्मचारी संगठनों ने ऐसे कृत्यों से दूरी बनाई है।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि इंदौर की स्वच्छता की राष्ट्रीय पहचान बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने सफाई व्यवस्था बाधित करने वालों पर कानून के तहत कार्रवाई की बात कही।
निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि यूनियनों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने प्रशासन को सहयोग देने और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए काम जारी रखने पर सहमति जताई है।
संबंधित समाचार

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!