खबर
Top News

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे: गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अक्टूबर 2026, 3:31 pm
शेयर करें:
पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। छोटा बांगड़दा स्थित आयुष बेकरी में भयंकर गंदगी और नियमों के उल्लंघन पर उसका खाद्य पंजीयन निलंबित कर दिया गया है।

इसके अलावा शहर के अन्य प्रमुख ठिकानों से पतंजलि गाय के घी और नमकीन के चार नमूने सील कर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं।

छोटा बांगड़दा क्षेत्र में संचालित आयुष बेकरी का निरीक्षण करने पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को मौके पर भारी अनियमितताएं मिलीं। निर्माण परिसर में चारों तरफ गंदगी थी और बेकरी बाहर कचरा डंप किया गया था, जिसके समीप ही केक का बेस तैयार हो रहा था।

प्रिपरेशन टेबल पर चींटियां और मक्खियां पाई गईं, जबकि फ्रीजर में एक्सपायर्ड चेरी रखी थी। संस्थान में कार्यरत कर्मियों के मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के प्रमाण-पत्र भी मौके पर उपलब्ध नहीं थे।

जांच में यह भी सामने आया कि यह दूषित केक सेल्समैन के माध्यम से आसपास के ग्रामीण इलाकों में बेचे जा रहे थे। जनस्वास्थ्य के गंभीर खतरे को देखते हुए पंजीयन प्राधिकारी ने कल आयुष बेकरी का खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

लैब में जांच के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
इसके साथ ही राज्य मुख्यालय भोपाल से प्राप्त निर्देशों के तहत स्कीम नंबर 140 स्थित बालाजी एंटरप्राइजेस और भंवरकुआं मैन रोड स्थित शारदा देवी इंटरप्राइजेस पर दबिश देकर पतंजलि गाय के घी के दो नमूने लिए गए।

उधर, सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के आधार पर मोती तबेला स्थित रंजीत के नमकीन का निरीक्षण किया गया। प्रभारी संतोष जायसवाल पिता रामनारायण जायसवाल की उपस्थिति में रतलामी सेंव और खट्टा-मीठा मिक्सचर के दो नमूने जब्त किए गए।

यहां भी कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र और पेस्ट कंट्रोल दस्तावेज न मिलने पर सुधार सूचना पत्र जारी किया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए भोपाल लैब भेजा गया है, जहां से रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!
Top News

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

2 minutes ago
इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग
Top News

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

4 minutes ago
भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार
Top News

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

13 minutes ago
20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया
Top News

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

14 minutes ago
युवक की चाकू मारकर हत्या
Top News

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

27 minutes ago
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

27 minutes ago
पावर का अफसरी लिंक
Top News

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

31 minutes ago
नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं
Top News

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

about 1 hour ago
MP में 7500 करोड़ का निवेश
Top News

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज मैच
Indore

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया
Top News

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

about 1 hour ago
राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित
Top News

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

about 1 hour ago
सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई
Indore

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

about 2 hours ago
स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं
Top News

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

about 2 hours ago
व्यापारिक संगठनों की चेतावनी
Top News

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

about 2 hours ago
जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार
Top News

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

about 2 hours ago
आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

about 2 hours ago
युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!