खबर
Top News

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल: बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अक्टूबर 2026, 4:14 pm
शेयर करें:
MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में पतंजलि गाय के घी के 200 ML पैक के एक बैच को लेकर खाद्य सुरक्षा से जुड़ा मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा जिले में जांच के लिए लिए गए सैंपल की प्रारंभिक प्रयोगशाला रिपोर्ट में इसे असुरक्षित बताया गया है।

स्टॉक वापस मंगाने के निर्देश
इसके बाद खाद्य एवं औषधि विभाग ने संबंधित बैच की बिक्री और आपूर्ति पर रोक लगाने तथा प्रदेशभर से उसका स्टॉक वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं।

अप्रैल 2026 में बना था घी का संबंधित बैच
जानकारी के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने छिंदवाड़ा जिले में पतंजलि गाय के घी के 200 ML पैक का सैंपल लिया था।

सेहत के लिहाज से असुरक्षित
संबंधित उत्पाद का बैच नंबर FAWB260017 बताया गया है और इसकी निर्माण तिथि अप्रैल 2026 दर्ज है।

प्रयोगशाला में जांच के बाद सैंपल को सेहत के लिहाज से असुरक्षित बताए जाने की जानकारी सामने आई है।

बिक्री, वितरण और आपूर्ति पर रोक के निर्देश
बताया गया है कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर संबंधित बैच को मध्य प्रदेश के बाजारों से वापस मंगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

विभाग ने बिक्री, वितरण और आपूर्ति पर तत्काल रोक लगाने तथा बाजार में उपलब्ध स्टॉक की पहचान कर उसे जब्त करने के निर्देश दिए हैं।

आदेश के मुताबिक, यदि संबंधित बैच का घी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध पाया जाता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मामले में निर्माता और विक्रेता की जिम्मेदारी तय करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात भी कही गई है।

वापस लिए गए स्टॉक पर लगाना होगा ‘बिक्री के लिए नहीं’ का चिन्ह
निर्देशों के अनुसार, डिस्ट्रीब्यूटर, थोक विक्रेता और खुदरा दुकानदारों को अपने पास मौजूद संबंधित बैच के स्टॉक की पहचान कर उसे बिक्री से अलग करना होगा।

वापस लिए गए घी को अन्य सुरक्षित खाद्य पदार्थों से अलग रखने और उस पर स्पष्ट रूप से ‘फूड रिकॉल बिक्री के लिए नहीं’ का चिन्ह लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

इस कदम का उद्देश्य संबंधित बैच को बाजार में दोबारा बिकने से रोकना और उपभोक्ताओं तक उसकी आपूर्ति बंद करना है।

उपभोक्ता पैक पर बैच नंबर जरूर जांचें
उपभोक्ताओं को घी के पैक पर दर्ज बैच नंबर और निर्माण तिथि की जांच करनी चाहिए। यदि पैक पर बैच नंबर FAWB260017 दर्ज है, तो उसे इस्तेमाल करने के बजाय खाद्य एवं औषधि विभाग या संबंधित कंपनी से आधिकारिक निर्देश प्राप्त करना उचित होगा।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त
Top News

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

8 minutes ago
अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार
Top News

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

16 minutes ago
आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

20 minutes ago
छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा
Top News

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

26 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

29 minutes ago
उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त
Top News

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

31 minutes ago
कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी
Top News

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

35 minutes ago
गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ
Top News

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

42 minutes ago
सीजेआई की सख्त टिप्पणी
Top News

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

42 minutes ago
100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!
Top News

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

about 1 hour ago
इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग
Top News

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

about 1 hour ago
भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार
Top News

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

about 1 hour ago
20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया
Top News

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

about 1 hour ago
युवक की चाकू मारकर हत्या
Top News

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

about 1 hour ago
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

about 1 hour ago
पावर का अफसरी लिंक
Top News

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

about 1 hour ago
पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे
Top News

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

about 2 hours ago
नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं
Top News

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

about 2 hours ago
MP में 7500 करोड़ का निवेश
Top News

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज मैच
Indore

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!