गंदगी के बीच बन रहे थे समोसे और केक: इंदौर में जहर के ठिकानों पर लगाया ताला
KHULASA FIRST
संवाददाता

पाम ऑइल और संदिग्ध पावडर के साथ डेयरी सील
खुलासा फर्स्ट, महू।
मिलावटखोरों और अमानक खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में महू के गवली पलासिया क्षेत्र में स्थित दद्दू बेकरी पर जब टीम पहुंची तो वहां का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए।
बेकरी के किचन में चारों तरफ गंदगी के बीच खाद्य सामग्री तैयार की जा रही थी। प्रशासन ने तत्काल एक्शन लेते हुए बेकरी का संचालन बंद करवा दिया। टीम ने यहां से मैदा, खोपरा बूरा, बेक्ड समोसा और स्ट्रॉबेरी केक के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भोपाल भेजा गया है।
प्रशासन की टीम ने महू तहसील के ही आकवी स्थित नारायण डेयरी पर भी छापामार कार्रवाई की। यहां भारी मात्रा में पामोलिन तेल और एक संदिग्ध सफेद पाउडर मिला, जिसका उपयोग डेयरी उत्पाद बनाने में किए जाने की आशंका है।
मौके से 118 लीटर रिफाइंड पाम ऑइल और 40 किलो अज्ञात सफेद पाउडर जब्त कर पूरी यूनिट को सील कर दिया गया है। खाद्य विभाग ने यहां से पनीर के नमूने भी लिए हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा ने साफ कर दिया है कि आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। भोपाल लैब से रिपोर्ट आते ही संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
संबंधित समाचार

गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने:आज गोधा फायरिंग का होगा खुलासा; SIT ने छात्रों की पहचान की

गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार:इस देश का दंपति लेगा गोद; कलेक्टर ने दी मंजूरी

क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी:इस शहर से महिला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार; सस्ते वीजा, होटल और एयर टिकट बुकिंग का दिया झांसा

डिकोडिंग राहुल गांधी

7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश:तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा; बुजुर्ग महिला की सतर्कता से टली घटना

जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे:आशियाना बनाने सरकारी मदद का इंतजार, आग से राख हो गया घर

वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले:सहकारी चुनावों पर एक साल का ब्रेक; 2027 युवाओं के नाम, विकास योजनाओं को भी हरी झंडी

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका

देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा:24 करोड़ दान कर 60वें स्थान पर; छठी बार हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट में बनाई जगह

पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित:अब कंपनी पर चलेगा मुकदमा

जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा:निगम के टैंकर से खुलेआम बेचा जा रहा पानी; अफसरों की निगरानी पर सवाल

पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता:सियासत बदली, पर नहीं बदला दिल का रिश्ता; पहली विदेश यात्रा पर 'बालेन' ने चुनी दिल्ली की राह

धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार:भीषण हादसे में चार की मौत; खड़े ट्रक में घुसी कार

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग:पर्वत की परिक्रमा के दौरान संगम से आगे हुई घटना; बड़ा हादसा टला

पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा:रेंटल बुलेट डिवाइडर से टकराई, परिवार के सपने रह गए अधूरे

महिला इंजीनियर की मौत का मामला फिर चर्चा में:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका;पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक:बाइक टैक्सी कंपनियों के दफ्तरों पर ताले लगाने की मांग; महासंघ का आरोप- बिना लाइसेंस चल रहीं 15 हजार बाइक टैक्सी

राजधानी में किसानों का प्रदर्शन:सीएम हाउस कूच की चेतावनी; इस मांग को लेकर पहुंचे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!