पुलिस के सवालों पर सईदा फारिया के गोलमोल जवाब: जीतू साहू मौत मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

पूछताछ में बार-बार दोहरा रही एक ही बात- हम लिव-इन रिलेशनशिप में थे; मोबाइल डेटा रिकवर कर रही पुलिस, वित्तीय लेनदेन समेत कई पहलुओं की जांच तेज
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रॉपर्टी कारोबारी जितेंद्र उर्फ जीतू साहू की संदिग्ध मौत की जांच में हिरासत में लाई गई सईदा फारिया से बाणगंगा पुलिस की पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान सईदा पुलिस को कई सवालों पर गोलमोल जवाब दे रही है। खासकर जीतू साहू के साथ हुए कथित वित्तीय लेनदेन, पैसों के लेन-देन और अन्य परिस्थितियों को लेकर वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि सईदा लगभग हर सवाल के जवाब में यही दोहरा रही है कि वह और जीतू साहू लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे और उसे इससे आगे किसी बात की जानकारी नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान वह कई महत्वपूर्ण सवालों का सीधा जवाब देने से बच रही है, जिसके चलते उससे अलग-अलग पहलुओं पर लगातार पूछताछ की जा रही है।
जांच टीम अब जीतू साहू के बैंक खातों, मोबाइल रिकॉर्ड, डिजिटल ट्रांजेक्शन और सईदा के साथ हुए कथित वित्तीय लेनदेन का मिलान कर रही है। पुलिस ने सईदा का मोबाइल भी जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में मोबाइल से कुछ डेटा डिलीट होने की बात सामने आई है।
अब डेटा रिकवर कर चैट, कॉल डिटेल और लेनदेन से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। गौरतलब है कि 14 जुलाई को अरबिंदो अस्पताल के पास स्थित श्याम पैलेस होटल की दूसरी मंजिल से गिरने के बाद प्रॉपर्टी कारोबारी जीतू साहू की मौत हो गई थी।
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने सईदा फारिया पर ब्लैकमेलिंग कर लाखों रुपये और जेवर लेने के आरोप लगाए थे। हालांकि सईदा इन आरोपों से लगातार इनकार कर रही है और इसे हादसा बता रही है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!