ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा: पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ड्रग्स तस्करी से अर्जित रकम पर शिकंजा कसते हुए क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। 516 ग्राम हेरोइन और 48.50 लाख रुपए जब्ती वाले मामले में आरोपी सीमा नाथ पति महेश उर्फ टोपी मुंजाल्दे की पूरी 48.50 लाख रुपए की रकम फ्रीज करने की कार्रवाई को सफेमा\एनडीपीएसए मुंबई के सक्षम प्राधिकारी ने पुष्टि कर दी है। जांच में रकम के मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित होने के पर्याप्त आधार मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।
क्राइम ब्रांच ने सीमा नाथ समेत चार आरोपियों को 24 अगस्त 2025 को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 516 ग्राम हेरोइन और 48 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए गए थे। विवेचना के दौरान पुलिस को संदेह हुआ कि जब्त नकदी मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित की गई है।
इसके बाद क्राइम ब्रांच ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ(1) के तहत 16 सितंबर 2026 को फ्रीजिंग ऑर्डर जारी किया। इसमें जब्त पूरी 48.50 लाख रुपए की नकदी को शामिल किया गया था। फ्रीजिंग कार्रवाई के बाद सक्षम प्राधिकारी ने आरोपी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया।
30 सितंबर 2026 को सुनवाई के लिए बुलाए जाने के बावजूद आरोपी की ओर से न तो कोई व्यक्ति उपस्थित हुआ और न ही रकम के वैध स्रोत से संबंधित कोई लिखित जवाब या दस्तावेज प्रस्तुत किए गए।
उपलब्ध दस्तावेजों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सक्षम प्राधिकारी ने माना कि जब्त रकम के वैध आय स्रोत के संबंध में संतोषजनक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। वहीं, रकम के मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित होने के संबंध में पर्याप्त आधार पाए गए।
डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक सीमा नाथ के खिलाफ पहले से कुल 13 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें तीन मामले एनडीपीएस एक्ट के हैं। वर्तमान प्रकरण भी उसके आपराधिक रिकॉर्ड में शामिल है।
नशे की कमाई पर लगातार कार्रवाई... सफेमा/ एनडीपीएसए मुंबई के सक्षम प्राधिकारी ने 6 अक्टूबर 2026 को धारा 68 एफ(2) एनडीपीएस एक्ट के तहत फ्रीजिंग ऑर्डर की पुष्टि कर दी। क्राइम ब्रांच के मुताबिक नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति और रकम पर आगे भी सफेमा के तहत कार्रवाई जारी रखी जाएगी।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!