रूबीना-फौजिया पहले गाती थीं वंदे मातरम्: कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने लगाए आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के बजट सत्र में वंदे मातरम गाने को लेकर उठे विवाद के पूर्व की बैठकों में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रूबीना इकबाल खान वंदे मातरम् गाती रही हैं। इस बार उनका गाने से इंकार करने के पीछे की राजनीति किसी के समझ में नहीं आ रही है।
कांग्रेस के ही पार्षद राजू भदौरिया ने जो आरोप लगाए हैं, वो कहीं न कहीं सही प्रतीत हो रहे हैं। उधर, कल पत्रकारों से बातचीत में प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने ये कहकर पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया कि अनुशासन समिति तय करेगी।
कल दो वीडियो सामने आए, जिनमें किसके बाप में दम है जो वंदे मातरम् कहलवा दे...कहने वाली कांग्रेस पार्षद रूबीना इकबाल खान वंदे मातरम् गाती नजर आ रही हैं। ये वीडियो नगर निगम परिषद की बैठक के ही हैं। इससे ये साफ होता है कि इस बार ये विवाद जान-बूझकर खड़ा किया गया।
सवाल उठ रहा है कि जब वंदे मातरम् इस्लाम के विरुद्ध है तो उन्होंने पहले क्यों गाया? हालांकि रूबीना इकबाल खान के निकटवर्ती सूत्रों का कहना है कि इस बार सदन में हिंदुत्व को लेकर नारे लगे थे और इनका निशाना रूबीना ही थीं, इसलिए वे गुस्सा हो गईं और कह दिया कि किसी के बाप में दम नहीं जो वंदे मातरम् गवा सके।
उन्होंने कभी वंदे मातरम् का अनादर नहीं किया है, हम हमेशा आदर करते हैं। 15 साल से मैं पार्षद हूं। कम से कम 50 बैठकें मेरे सामने हो चुकी हैं। मैंने कभी वंदे मातरम् नहीं गाया है, लेकिन मैं वंदे मातरम् गान के समय बराबर खड़ी होती हूं और सम्मान व्यक्त करती हूं।
किसी को भी मैंने आज तक यह महसूस नहीं होने दिया कि मैं गा रही हूं कि नहीं गा रही, क्योंकि मैं सम्मान करती हूं, उसका आदर करती हूं। रूबीना का कहना है कि मैंने जो कहा, वो आवेश में कहा।
ये थे भदौरिया के आरोप
नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के समर्थक पार्षद राजू भदौरिया ने अपनी ही पार्टी की पार्षद फौजिया शेख अलीम और रूबीना खान पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए फौजिया शेख अलीम, रूबीना खान और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के बीच डील हुई है।
पार्षद राजू भदौरिया ने कहा कि महापौर और शेख अलीम दोनों ने मिलकर राजनीति की। शेख अलीम की पत्नी फौजिया नेता प्रतिपक्ष रही हैं, तब कई बार उन्होंने वंदे मातरम् साथ में खड़े रहकर गाया है। निगम में कभी फौजिया ने वंदे मातरम् सम्मान के साथ गाया नहीं तो सम्मान के साथ खड़ी तो रही हैं।
अभी भी परिषद में जब आती थीं तब वंदे मातरम् होता था और वे खड़ी रहती थीं। फिर इस बार ऐसा क्या हुआ? दरअसल, पति शेख अलीम स्टेट बार काउंसिल का चुनाव लड़ना चाहते हैं और वोट कबाड़ने के लिए उन्होंने प्रपंच रचा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!