मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह: ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार की कोशिशों के बीच आरपीजी समूह ने प्रदेश में विद्युत पारेषण, टायर निर्माण और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं तलाशने में रुचि दिखाई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मुंबई के होटल द सेंट रेजिस में आयोजित ‘मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर संवाद’ कार्यक्रम के दौरान आरपीजी समूह के अध्यक्ष हर्ष गोयनका से मुलाकात कर निवेश प्रस्तावों पर चर्चा की।
बैठक में संभावित परियोजनाओं के लिए जबलपुर, रतलाम, सागर और उज्जैन में उपलब्ध औद्योगिक सुविधाओं और निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।
जबलपुर में ट्रांसमिशन सेक्टर में निवेश की संभावना
हर्ष गोयनका ने जबलपुर में विद्युत पारेषण क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं में रुचि दिखाई। बैठक में राज्य की औद्योगिक अधोसंरचना, भौगोलिक स्थिति, कुशल कार्यबल और निवेश अनुकूल नीतियों को लेकर चर्चा हुई।
संभावित निवेश के लिए आवश्यक सुविधाओं और औद्योगिक जरूरतों का आकलन करने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में काम किया जा सकता है।
रतलाम, सागर और जबलपुर में टायर प्लांट पर चर्चा
आरपीजी समूह ने मध्यप्रदेश में टायर निर्माण इकाई स्थापित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। इसके लिए रतलाम, सागर और जबलपुर को संभावित स्थानों के तौर पर देखा जा रहा है।
बैठक में इन क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति, कच्चे माल की उपलब्धता, औद्योगिक सुविधाओं और लॉजिस्टिक्स से जुड़े पहलुओं का आकलन करने पर चर्चा हुई। समूह की टीम संभावित निवेश स्थलों का निरीक्षण कर आगे की संभावनाओं का मूल्यांकन कर सकती है।
उज्जैन में आईटी निवेश की संभावना
आईटी क्षेत्र में निवेश के लिए उज्जैन को भी संभावित स्थान के तौर पर चर्चा में शामिल किया गया। आरपीजी समूह की टीम उज्जैन में उपलब्ध सुविधाओं और कारोबारी संभावनाओं का आकलन करने के लिए संभावित स्थलों का दौरा कर सकती है।
बैठक में आईटी बिल्ट-अप पार्क की प्लग-एंड-प्ले सुविधाओं का उपयोग करने की संभावना पर भी चर्चा हुई। इससे तैयार बुनियादी ढांचे के जरिए आईटी गतिविधियां शुरू करने का विकल्प समूह के सामने हो सकता है।
जमीन, अनुमति और निवेश सुविधा पर चर्चा
बैठक में संभावित परियोजनाओं के लिए उपयुक्त भूमि, आवश्यक अनुमतियां, निवेश प्रोत्साहन और सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए सहयोग उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
राज्य सरकार और आरपीजी समूह के बीच प्राथमिकता वाले निवेश प्रस्तावों और संभावित स्थानों की पहचान कर आगे की प्रक्रिया को आसान बनाने पर जोर दिया गया।
छह महाद्वीपों में कारोबार करता है आरपीजी समूह
आरपीजी समूह अवसंरचना, मोबिलिटी, टायर, आईटी, फार्मास्यूटिकल्स, ऊर्जा समाधान और नई तकनीकों सहित कई क्षेत्रों में कारोबार करता है।
समूह की प्रमुख कंपनियों में केईसी इंटरनेशनल, सिएट और जेनसार टेक्नोलॉजीज शामिल हैं। समूह की वैश्विक मौजूदगी छह महाद्वीपों के 135 से अधिक देशों में बताई गई है।
मध्यप्रदेश से पुराना कारोबारी जुड़ाव
आरपीजी समूह का मध्यप्रदेश से पुराना कारोबारी जुड़ाव भी रहा है। वर्ष 1951 से समूह की ट्रांसमिशन क्षेत्र में राज्य में मौजूदगी रही है।
समूह की कंपनी केईसी इंटरनेशनल ने नीमच अंतरराज्यीय पारेषण प्रणाली सहित प्रदेश की विद्युत पारेषण अधोसंरचना से जुड़ी परियोजनाओं में योगदान दिया है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!