खबर
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी: भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अक्टूबर 2026, 4:08 pm
शेयर करें:
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भंवरकुआं से टावर चौराहे की ओर जाने वाला मार्ग इन दिनों बदहाल यातायात व्यवस्था का बड़ा केंद्र बन चुका है। मुख्य सड़क पर सिटी बसों का अनियंत्रित ठहराव, बीच रास्ते खड़े ऑटो-रिक्शा और सड़क के मुहाने तक पार्क दोपहिया वाहनों ने पूरे ट्रैफिक का दम घोंट दिया है।

सुबह और शाम के समय हालात इतने भयावह हो जाते हैं कि महज कुछ मीटर का सफर तय करने में वाहन चालकों को आधा घंटे तक मशक्कत करना पड़ रही है।

सड़क के बीच खड़ी इलेक्ट्रिक और सिटी बसें पूरे मार्ग को पूरी तरह बाधित कर देती हैं। बसों के पीछे कतार में लगे ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा चालकों में सवारी बैठाने की होड़ मची रहती है, जिससे पीछे चल रहे वाहनों के पहिये पूरी तरह थम जाते हैं।

इसके साथ ही सड़क किनारे बनी दुकानों के आगे दोपहिया वाहनों का अंबार लगा रहता है। फुटपाथ तो दूर अब मुख्य सड़क का एक बड़ा हिस्सा स्थायी पार्किंग में तब्दील हो चुका है। पैदल यात्रियों के लिए सड़क पर चलने की जगह तक नहीं बची है, जिससे वे अपनी जान जोखिम में डालकर वाहनों के बीच से निकलने को मजबूर हैं।

हर पल रहता है हादसे का अंदेशा
यह पूरा इलाका कोचिंग संस्थानों, अस्पतालों और प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों का गढ़ है। रोजाना हजारों छात्र-छात्राएं, मरीज और आम नागरिक इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। पीक आवर्स में जब छात्रों का हुजूम सड़क पर उतरता है तब अव्यवस्थित वाहनों के कारण हर पल हादसे का अंदेशा बना रहता है।

कई बार एंबुलेंस तक इस जाम में फंस जाती हैं। इसके बावजूद मौके पर न तो कोई ट्रैफिक जवान मुस्तैद दिखता है और न ही बेतरतीब खड़े वाहनों पर कोई चालानी कार्रवाई की जाती है। नियम तोड़ने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि सड़क को ही पार्किंग मान लिया गया है।

जनता झेल रही अव्यवस्था की मार
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के शहर को नंबर-1 बनाने के विजन और निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के यातायात सुधार अभियानों पर यह मार्ग बड़ा सवाल खड़ा करता है।

कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा बैठकों में दिए जाने वाले कड़े निर्देशों का जमीनी असर इस चौराहे पर शून्य नजर आता है। वहीं डीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व वाले पुलिस अमले की सुस्ती से ट्रैफिक प्रबंधन के सारे दावे हवा हो चुके हैं।

संबंधित समाचार

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

1 minute ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

2 minutes ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

11 minutes ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

16 minutes ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

18 minutes ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

22 minutes ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

33 minutes ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

33 minutes ago
बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा
Top News

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

36 minutes ago
कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ
Top News

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

38 minutes ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

38 minutes ago
अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील
Top News

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

43 minutes ago
दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर
Top News

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

about 1 hour ago
बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई
Top News

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

about 1 hour ago
एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन
Top News

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

about 1 hour ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 1 hour ago
इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप
Top News

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

about 1 hour ago
पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या
Top News

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

about 1 hour ago
असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल
Top News

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

about 2 hours ago
महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
Top News

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!