सड़क धंसने से हादसे का खतरा: शिकायतों के बाद भी नगर निगम प्रशासन बना बेखबर
KHULASA FIRST
संवाददाता

रिहायशी इलाके में बनी खतरनाक स्थिति से रहवासी परेशान, पार्षद और अधिकारियों से मरम्मत की मांग
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के वार्ड क्रमांक 21 स्थित सुखलिया क्षेत्र के वीणा नगर में रहवासियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यहां घरों के सामने सड़क का एक हिस्सा धंसने से नागरिक चिंतित हैं। सड़क के अचानक धंसने से इलाके में भय है।
स्थानीय निवासी डॉ. अभय गुप्ता ने बताया कि कुछ दिनों पहले सड़क का यह भाग अचानक धंस गया था। उस समय वहां से गुजर रही एक महिला संतुलन बिगड़ने के कारण धंसे हुए हिस्से में गिरकर घायल हो गईं। इस हादसे के कई दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। नगर निगम ने गड्ढे को भरने की कोशिश नहीं की है।
सबसे बड़ी चिंता बच्चों की सुरक्षा को लेकर है। जिस जगह पर सड़क धंसी है, उसके आसपास बच्चे खेलते हैं। ऐसे में यदि धंसे स्थान को ठीक नहीं किया तो किसी बच्चे के उसमें गिरने का खतरा है। लोगों का मानना है कि यदि नगर निगम प्रशासन ने जल्द ध्यान नहीं दिया, तो किसी दिन अनहोनी हो सकती है।
निवासियों का कहना है कि हमने समस्या की जानकारी पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को भी दी थी। नागरिकों को उम्मीद थी कि जनप्रतिनिधि के संज्ञान में मामला आने के बाद कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं निकल सका है।
नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की इस अनदेखी के कारण जनता में गहरा असंतोष है। रहवासियों का कहना है कि स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के दावों के बीच इस प्रकार की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान न देना निराशाजनक है।
रहवासियों ने संयुक्त रूप से नगर निगम प्रशासन और स्थानीय पार्षद से पुरजोर मांग की है कि मामले की गंभीरता को समझा जाए। धंसी हुई सड़क के आसपास तुरंत सुरक्षा घेरा बनाया जाए और धंसाव वाले हिस्से को भरकर डामरीकरण या कांक्रीट का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए।
संबंधित समाचार

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर:मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; 3 की मौत वाहनों में फंसे शव, क्रेन से रेस्क्यू

छात्रा को मिलने बुलाया:कमरे में दोस्तों के साथ किया गैंगरेप; चारों आरोपी नाबालिग, दो गिरफ्तार, दो फरार

तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश:170 से ज्यादा विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल:एमडी ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 4 हजार

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; दो की मौत, वाहनों के नीचे दबे शव, हादसे के बाद लगा लंबा जाम

बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल:बिल्डरों, कॉलोनाइजरों, खरीदारों और निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें

गांधी जयंती पर बेटियों का ‘न्यायाग्रह’:जंजीरों में बंधकर उठाया सवाल; सुरक्षा के नाम पर आजादी क्यों?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!