खबर
Top News

रिटायर्ड आईएएस और आईएएस को दो माह का कारावास: जानिये किस कारण मिली सजा; आदेश कितने सप्ताह के लिए स्थगित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 मार्च 2026, 11:49 am
शेयर करें:
रिटायर्ड आईएएस और आईएएस को दो माह का कारावास

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट इंदौर खंडपीठ ने अदालत के आदेश का पालन न करने पर सख्त रुख अपनाते हुए रिटायर्ड आईएएस मोहम्मद सुलेमान और वर्तमान आईएएस तरूण राठी सहित चार अधिकारियों को दो माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। हालांकि, इस आदेश को तीन सप्ताह के लिए स्थगित भी रखा गया है।

क्या है पूरा मामला
अदालत ने पाया कि याचिकाकर्ता के सेवा संबंधी मामले में पूर्व में दिए गए आदेशों का लंबे समय तक पालन नहीं किया गया। बार-बार समय मांगने के बावजूद शासन स्तर पर निर्देशों का पूर्ण अनुपालन नहीं हुआ, जिसके चलते कोर्ट ने अवमानना मानते हुए सजा सुनाई।

किन अधिकारियों को सजा
इस मामले में तत्कालीन एसीएस (स्वास्थ्य) रहे मोहम्मद सुलेमान, तत्कालीन कमिश्नर (हेल्थ) तरूण राठी, उज्जैन के तत्कालीन ज्वाइंट डायरेक्टर (हेल्थ) डॉ. डीके तिवारी और मंदसौर के सीएमएचओ गोविंद चौहान को दोषी ठहराया गया है।

कोर्ट की टिप्पणी
मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस प्रणय वर्मा ने कहा कि याचिका 22वीं बार सूचीबद्ध हुई, इसके बावजूद आदेश का पालन नहीं किया गया। 6 फरवरी को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनका भी अनुपालन नहीं हुआ। ऐसे में अदालत ने इसे गंभीर अवमानना मानते हुए सजा सुनाई।

याचिका का मुद्दा
याचिका में सेवा नियमितीकरण और उससे जुड़े लाभों की मांग की गई थी। कोर्ट ने पहले ही नियमितीकरण और लाभ देने के आदेश दिए थे, लेकिन शासन ने केवल नियमितीकरण किया और अन्य लाभ नहीं दिए। इसके बाद भी आदेशों की अनदेखी जारी रही।

फिलहाल राहत
हालांकि, कोर्ट ने अपने आदेश को तीन सप्ताह के लिए स्थगित रखा है, जिससे संबंधित पक्षों को आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाने का अवसर मिल सके।


संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 11 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 11 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 11 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 12 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 12 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 12 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 12 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 12 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 12 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 12 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 13 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 13 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 13 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 13 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 13 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 13 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 13 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 13 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 14 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!