प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन: : गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई/गोवा।
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा के डोना पाउला स्थित घर पर कार्डियक अरेस्ट हुआ।
अस्पताल ले जाने से पहले और बाद में करीब 45 मिनट तक उन्हें सीपीआर दी गई, लेकिन बचाया नहीं जा सका। उन्हें सुबह करीब 5.20 बजे मृत घोषित किया गया। उनके निधन की पुष्टि अस्पताल सूत्रों और उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने की है।
रात 2.30 बजे दोस्त को किया था मैसेज
डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, नाना पाटेकर ने रात करीब 2.30 बजे एक दोस्त को तबीयत खराब होने और बाईं तरफ दर्द की जानकारी दी थी।
दोस्त ने मैसेज देर से देखा और करीब 4 बजे उनके घर पहुंचा। उस समय नाना पाटेकर पसीने से तर थे और उनकी हालत बिगड़ रही थी।
इसके बाद एंबुलेंस बुलाई गई और मेडिकल टीम ने मौके पर सीपीआर शुरू की। उन्हें करीब 4.20 बजे मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की गई। पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
चार दिन पहले कार्यक्रम में कही थी बड़ी बात
नाना पाटेकर 4 अक्टूबर को गोवा के डोना पाउला में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यह उनकी आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति बनी। कार्यक्रम में उन्होंने जीवन की अनिश्चितता का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्हें नहीं पता कि वे अगले दिन यहां रहेंगे या नहीं।
100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम्र
नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में लंबी पारी खेली। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘प्रहार’, ‘वेलकम’ सहित कई फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया।
उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले। ‘परिंदा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, ‘क्रांतिवीर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और ‘अग्निसाक्षी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। वर्ष 2013 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
‘वेलकम’ के उदय शेट्टी से कॉमेडी में भी छाए
2007 की फिल्म ‘वेलकम’ में नाना पाटेकर ने गैंगस्टर उदय शेट्टी की भूमिका निभाई थी। गंभीर और दमदार किरदारों के लिए पहचान बनाने वाले नाना का यह कॉमिक अंदाज भी बेहद लोकप्रिय हुआ। ‘कंट्रोल उदय... कंट्रोल!’ जैसे संवाद आज भी याद किए जाते हैं।
सेना से भी रहा गहरा जुड़ाव्र
फिल्म ‘प्रहार: द फाइनल अटैक’ के लिए नाना पाटेकर ने भारतीय सेना के साथ सैन्य प्रशिक्षण लिया था। बाद में वे टेरिटोरियल आर्मी से जुड़े और उन्हें मानद कैप्टन के रूप में कमीशन मिला। 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भी वे सेना के साथ अग्रिम क्षेत्रों में गए थे।
किसानों की मदद के लिए बनाया ‘नाम फाउंडेशन’
नाना पाटेकर सामाजिक कार्यों के लिए भी सक्रिय रहे। उन्होंने अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ 2015 में ‘नाम फाउंडेशन’ शुरू किया था। संस्था ने महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त इलाकों में किसानों और उनके परिवारों की मदद के साथ पानी संरक्षण और ग्रामीण विकास के लिए भी काम किया।
फिल्म जगत में शोक
नाना पाटेकर के निधन की खबर के बाद फिल्म जगत में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री ने नाना के अभिनय और उनके यादगार किरदारों को याद करते हुए कहा कि उनके निभाए किरदार कई पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे। नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार महाराष्ट्र में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
संबंधित समाचार

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!