खबर
Top News

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत: निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अक्टूबर 2026, 1:34 pm
शेयर करें:
CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई।

याचिकाकर्ताओं की ओर से CEC को पद से निलंबित करने और उनकी शक्तियों पर रोक लगाने की मांग की गई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल यह मांग स्वीकार नहीं की।

चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा
कोर्ट ने मामले में चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि अदालत को उम्मीद है कि संवैधानिक संस्था कानून के मुताबिक ही काम कर रही होगी।

कोर्ट ने साफ किया कि केवल किसी मीडिया रिपोर्ट के आधार पर यह मान लेना उचित नहीं होगा कि चुनाव आयोग ने नियमों का उल्लंघन किया है।

SIR और Form-6 को लेकर उठाए गए सवाल
याचिकाएं सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार सिंह और वकील शैलेंद्र मणि त्रिपाठी की ओर से दायर की गई हैं।

इनमें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR), Form-6 में कथित बदलाव और चुनाव आयोग के अन्य फैसलों को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

याचिकाकर्ताओं का दावा है कि चुनाव आयोग से जुड़े कानून के अनुसार महत्वपूर्ण फैसले जहां तक संभव हो, सर्वसम्मति से और मतभेद होने पर बहुमत के आधार पर लिए जाने चाहिए।

आरोप है कि कुछ मामलों में इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। राकेश कुमार सिंह की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने दलीलें रखीं।

नए कानून ने CEC को बेहद शक्तिशाली बना दिया
सुनवाई के दौरान विकास सिंह ने चुनाव आयुक्तों से जुड़े कानून में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए तर्क दिया कि नए प्रावधानों ने CEC को काफी शक्तिशाली बना दिया है।

उन्होंने CEC को मिलने वाली कानूनी सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि रिटायरमेंट के बाद भी जांच से संरक्षण का प्रावधान बेहद व्यापक है।

इस पर जस्टिस बागची ने कहा कि पद पर रहते हुए संरक्षण पहले भी कानून में मौजूद था। विकास सिंह ने जवाब दिया कि मौजूदा कानून में सेवानिवृत्ति के बाद भी सुरक्षा का दायरा बढ़ गया है।

CJI सूर्यकांत ने इस पर कहा कि संबंधित कानून को चुनौती देने वाला मामला पहले से ही अदालत के समक्ष लंबित है।

विकास सिंह ने स्पष्ट किया कि मौजूदा याचिका में वह कानून को चुनौती नहीं दे रहे, बल्कि चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

CEC को निलंबित करने की मांग पर क्या हुआ?
याचिकाकर्ता की ओर से मांग की गई कि मामले की सुनवाई पूरी होने तक ज्ञानेश कुमार को CEC के पद से अलग किया जाए और बाकी दोनों चुनाव आयुक्तों को आयोग का काम संभालने दिया जाए।

वकील ने यह भी मांग की कि अनूप बरनवाल मामले में सामने आई नियुक्ति व्यवस्था को फिर से लागू किया जाए, जिसमें चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में CJI की भूमिका थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल CEC को निलंबित करने की मांग स्वीकार नहीं की।

CJI बोले- पहले चुनाव आयोग का जवाब आने दें
सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा कि याचिकाकर्ताओं की दलीलों का एक आधार मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट है। अदालत केवल मीडिया रिपोर्ट के आधार पर कोई अंतरिम आदेश पारित नहीं कर सकती।

CJI ने कहा कि पहले चुनाव आयोग को अपना जवाब देने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि रिकॉर्ड से यह साबित होता है कि कानून का उल्लंघन करते हुए कोई फैसला लिया गया था, तो अदालत के पास उस फैसले को रद्द करने का अधिकार है।

चुनाव के बाद परिणाम कैसे पलटेंगे?'- याचिकाकर्ता
याचिकाकर्ता के वकील ने इस पर चिंता जताई कि यदि अदालत चुनाव प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करती है और उसके बाद कोई गड़बड़ी सामने आती है, तो चुनाव परिणाम और उससे बनी सरकार को पलटना व्यावहारिक रूप से मुश्किल हो सकता है।

उन्होंने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता का हवाला देते हुए अदालत से अंतरिम हस्तक्षेप की मांग की।फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग को स्वीकार नहीं किया है और चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। अब मामले में अगली सुनवाई के दौरान आयोग का पक्ष सामने आने के बाद अदालत आगे की दिशा तय करेगी।

संबंधित समाचार

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

35 minutes ago
सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

39 minutes ago
ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल
Top News

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

about 1 hour ago
अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत
Top News

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

about 1 hour ago
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Top News

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

about 1 hour ago
नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

about 2 hours ago
सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज
Top News

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

about 2 hours ago
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना
Top News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

about 2 hours ago
सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

about 3 hours ago
पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच
Top News

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

about 3 hours ago
तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत
Top News

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

about 3 hours ago
भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 21 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 21 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 21 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 21 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 21 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 21 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 21 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 21 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!