खबर
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया: काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अक्टूबर 2026, 4:12 pm
शेयर करें:
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।

कल दिनदहाड़े देपालपुर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग किसान से लूट की सनसनीखेज वारदात हो गई। पेट्रोल पंप पर गाड़ी में डीजल डलवाने पहुंचे किसान ने जेब से नोटों की गड्डी निकाली तो बदमाश ने देख ली।

इसके बाद बदमाश अपने साथी के साथ रेकी करते हुए पहुंचा और सुनसान रास्ते में किसान को रोककर कहा-‘काका तमने जो नोट दिया वी नकली है।’ इसके बाद किसान को बातों में उलझाकर बदमाश उनकी जेब में रखे रुपए लूटकर भाग गए।

जानकारी के अनुसार शिवनारायण पिता मदनलाल चौधरी (62) निवासी ग्राम चिमनखेड़ी (देपालपुर) के खेत और पड़ोसी के खेत के बीच लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। उन्होंने पड़ोसी खेत मालिक से मोबाइल पर बात की और उनके कहने पर ट्रांसफार्मर में डालने के लिए डीजल लेने के लिए घर से निकले।

किसान शिवनारायण के अनुसार उन्हें पड़ोसी खेत मालिक को रुपए भी देने थे, इसलिए घर से निकलते समय उन्होंने पचास हजार रुपए की गड्डी जेब में रख ली। रास्ते में उन्होंने पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी रोकी और केन में डीजल डलवाने के बाद नोटों की गड्डी निकालकर उसमें से दो हजार रुपए पेट्रोल पंप कर्मचारी को दिए।

इसके बाद गड्डी जेब में रखकर आगे बढ़े थे कि सुनसान रास्ते पर पीछे से आवाज देकर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोका। उन्होंने कहा कि ‘काका तमने जो दो हजार रुपया पेट्रोल पंप पर दिया वी नकली है।

शिवनारायण के मुताबिक वे युवक की बातों का जवाब दे ही रहे थे कि तभी एक युवक बाइक से उतरकर उनके पास आया और जेब में रखी नोटों की गड्डी छीनकर साथी की बाइक पर बैठ गया। वे कुछ समझते उससे पहले ही बदमाश भाग निकले।

उन्होंने तुरंत अपने चचेरे भाई को फोन लगाया और देपालपुर थाने जाकर शिकायत की। चूंकि बदमाशों ने पेट्रोल पंप का जिक्र किया था, इसलिए पुलिस ने शंका जताई कि बदमाश उनका पीछा पेट्रोल पंप से ही कर रहे थे और रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज निकालने के बाद मामले में दो अज्ञात बदमाशों पर लूट का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

1 minute ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

11 minutes ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

22 minutes ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

27 minutes ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

29 minutes ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

35 minutes ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

35 minutes ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

38 minutes ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 1 hour ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 1 hour ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 1 hour ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 1 hour ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 1 hour ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 1 hour ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 2 hours ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

about 2 hours ago
मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

about 2 hours ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!