रेहान बोला था- तेरे साथ गलत करने देगा: तो ही मांझा दूंगा; पुलिस ने क्राइम सीन कराया रीक्रिएट
KHULASA FIRST
संवाददाता

मां, बेटे को जेल भेजा, पिता और ताऊ कल तक के रिमांड पर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तेरह वर्षीय बच्चे की हत्या के आरोपी रेहान का रिमांड पूरा होने पर पुलिस ने कल उसे और उसकी मां शहजादी बी को जेल भिजवा दिया। वहीं उसके पिता और ताऊ को कल तक के रिमांड पर लिया है।
जेल भिजवाने से पहले पुलिस ने रेहान से श्रीदेवी अपार्टमेंट ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट कराया। इस दौरान उसने बताया कि बच्चे ने उससे पतंग उड़ाने के लिए मांझा मांगा था।
उसने उसे छत पर बुलाया और कहा कि मांझा तभी देगा जब वह उसके साथ गलत काम करने देगा। मना करने पर जबरदस्ती के दौरान उसने बच्चे की हत्या कर दी।
उल्लेखनीय है कि 30 जनवरी को श्रीनगर कांकड़ की श्रीदेवी मल्टी में क्षेत्र के ही रहने वाले तेरह वर्षीय बच्चे की नृसंश हत्या हो गई थी। पुलिस ने मल्टी में रहने वाले रेहान को हत्या में गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था।
इसके बाद साक्ष्य मिटाने में साथ देने वाले उसके पिता अब्दुल शाकीर उर्फ बंटी, नयापुरा निवासी ताऊ अब्दुल रहमान पिता अब्दुल हक और मां शहजादी बी को गिरफ्तार किया था।
कल रिमांड पूरा होने पर एमआईजी पुलिस ने रेहान और उसकी मां को जेल भिजवा दिया, साथ ही उसके पिता और ताऊ को 5 फरवरी तक के रिमांड पर ले लिया।
गोगो पेपर से गांजे का नशा किया था
बताते हैं शव को ठिकाने लगाने के दौरान इन दोनों आरोपियों ने जो कपड़े पहने थे पुलिस आज आरोपियों को उनके घर ले जाकर उन्हें जब्त करेगी। वहीं, कल दोपहर करीब 12 बजे पुलिस रेहान को श्रीदेवी अपार्टमेंट ले गई थी।
उसे छत पर ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट कराया। इस दौरान रेहान ने बताया कि गोगो पेपर से गांजे का नशा किया था। इस दौरान मल्टी में रहने वाले अयान से कव्वाल का बेटा मिलने आया था। बच्चे ने उससे पतंग उड़ाने के लिए मांझा मांगा तो उसने इशारे से उसे पांचवीं मंजिल की छत पर बुलाया।
इसके बाद वह अपने चौथी मंजिल स्थित 42 नंबर फ्लैट से मांझा लेकर आया। वह बच्चे के साथ गलत काम करना चाहता था। उसने बच्चे से कहा कि मांझा तभी दूंगा जब वह उसे उसके साथ गलत काम करने देगा। बच्चे के मना करने पर गुस्से में उसने मांझे से बच्चे का गला कसने की कोशिश की।
इस दौरान बच्चे ने भी जमकर विरोध किया और बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा। यह देखकर उसने वहां लटकी नायलोन की रस्सी से बच्चे का गला घोंट सीमेंट के पाइप और ईंट उसके सिर में मार दी।
उसके मरते ही घबरा गया। इसके बाद उसने ताऊ और पिता को फोन लगाया। दोनों आए तो पहले उन्होंने उस पर गुस्सा दिखाया। बाद में शव कंबल में लपेटकर छत से फ्लैट में ले जाने के दौरान उसे उठाने में मदद की।
संबंधित समाचार

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!