दया की हुंकार- नशे को कहो नो मतलब नो: गीत, फिल्म, साइक्लोथॉन; इंदौर पुलिस का ड्रग्स पर तिहरा प्रहार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ छेड़ी गई अपनी सबसे बड़ी जनजागरूकता मुहिम नशे से दूरी, है जरूरी 2.0 को अब जनआंदोलन का रूप देना शुरू कर दिया है। गीत, शॉर्ट फिल्म, जागरूकता रथ, साइक्लोथॉन, स्कूल-कॉलेजों में संवाद, सोशल मीडिया और अब टीवी सीरियल सीआईडी के चर्चित किरदार दया की अपील के जरिये युवाओं तक एक ही संदेश पहुंचाया जा रहा है- नशे को न कहें, जिंदगी को हां कहें।
जानकारी के मुताबिक इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा 17 जुलाई को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में नशे से दूरी, है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नशा विरोधी गीत और शॉर्ट फिल्म का लोकार्पण किया गया। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने अभियान को नई दिशा देते हुए कहा नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
इस मौके पर डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी द्वारा गाया गया गीत- भैया, नशे से दूरी, है जरूरी... जीवन की हर खुशियां हैं जरूरी... लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना। वहीं शॉर्ट फिल्म में दिखाया गया कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बादी की ओर धकेल देता है।
इन वीडियो को शहरभर में चल रहे जनजागरूकता रथों, सार्वजनिक स्थानों और एलईडी स्क्रीन पर प्रसारित किया जाएगा, ताकि हर नागरिक तक यह संदेश पहुंचे। अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों ने शहर के स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और मदरसों में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। एलन कोचिंग में डीसीपी जोन-3 अभिषेक रंजन ने छात्र-छात्राओं को बताया कि ड्रग्स का एक गलत कदम पूरी जिंदगी तबाह कर सकता है।
आकाश इंस्टिट्यूट में अतिरिक्त डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने युवाओं को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। वहीं एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी में विजय नगर पुलिस ने जागरूकता रैली निकाली, जबकि एमजी रोड थाना पुलिस ने शासकीय नूतन हायर सेकंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बताए।
खजराना क्षेत्र के बड़े मदरसे, क्रिश्चियन एमिनेंट स्कूल और कर्नाटका विद्या निकेतन सहित कई शिक्षण संस्थानों में भी पुलिस टीमों ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।
अभियान के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी युवाओं को बताया कि अधिकांश लोग दोस्तों के दबाव में आकर पहली बार नशा करते हैं और धीरे-धीरे इसकी गिरफ्त में फंस जाते हैं। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी दबाव में आकर गलत फैसला न लें। समझदारी और आत्मविश्वास ही नशे से बचने का सबसे बड़ा हथियार है।
सड़कों पर उतरा जनसैलाब
आज आयोजित साइक्लोथॉन- रन फॉर ए हैल्दी लाइफ, से नो टू ड्रग्स में शहर के युवाओं, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आई लव इंदौर सेल्फी पॉइंट से शुरू हुई इस साइक्लोथॉन ने संदेश दिया कि स्वस्थ जीवनशैली ही नशे का सबसे बड़ा विकल्प है। हाथों में तख्तियां, जुबां पर नारे और चेहरे पर उत्साह लिए प्रतिभागियों ने पूरे शहर को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
नशा जिंदगी, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर देता है
अभियान से टीवी शो सीआईडी के लोकप्रिय कलाकार दयानंद शेट्टी (दया) भी जुड़ गए हैं। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर युवाओं से कहा कि नशा जिंदगी, परिवार और भविष्य तीनों को बर्बाद कर देता है। उन्होंने अपने खास अंदाज में युवाओं से अपील की कि स्वस्थ जीवन अपनाएं और नशामुक्त समाज के निर्माण में भागीदार बनें। सोशल मीडिया पर उनका यह संदेश तेजी से वायरल हो रहा है।
अब कलाकारों की बारी, प्रतियोगिताओं से जागेगी नई चेतना
इंदौर पुलिस ने अभियान को और व्यापक बनाने के लिए 21 जुलाई को पेंटिंग, रंगोली, स्लोगन, कविता, निबंध लेखन और ओपन माइक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी रखा है। पुलिस का मानना है कि युवाओं की रचनात्मकता को नशे के खिलाफ हथियार बनाया जाए, ताकि वे स्वयं भी जागरूक हों और समाज को भी जागरूक करें।
इंदौर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति ड्रग्स बेच रहा है, नशे का कारोबार कर रहा है या किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!