मां बगलामुखी मंदिर दान संग्रह विवाद की जांच पूरी: अशासकीय समिति को आर्थिक गड़बड़ी से क्लीन चिट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नलखेड़ा के विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां बगलामुखी मंदिर में दान संग्रह और मंदिर के नाम के उपयोग को लेकर उठा विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिला प्रशासन द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट कलेक्टर प्रीति यादव को सौंप दी है।
जांच में अशासकीय नलखेड़ा सुदर्शन सेवा समिति’ के खिलाफ किसी प्रकार की प्रत्यक्ष आर्थिक अनियमितता नहीं पाई गई है, लेकिन समिति का संचालन नियमों के अनुरूप नहीं होने के कारण अब उसे मंदिर में दान संग्रह की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2024 में गठित इस अशासकीय समिति में 12 सदस्य शामिल थे। जांच के दौरान समिति द्वारा उपयोग की गई ‘रजत सौंदर्याकरण हेतु दान पत्र’ शीर्षक वाली रसीद पुस्तिकाएं भी सामने आई हैं, जिनके माध्यम से श्रद्धालुओं से दान राशि एकत्रित की जा रही थी। हालांकि मंदिर प्रबंधन के लिए पहले से ही शासकीय ‘मां बगलामुखी मंदिर प्रबंध समिति’ अस्तित्व में है, जिसके पदेन अध्यक्ष एसडीएम होते हैं।
फर्जी आईडी और ठगी के आरोप
मामले में यह भी आरोप सामने आए हैं कि मंदिर के नाम, तस्वीरों और धार्मिक आस्था का उपयोग कर फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कथित रूप से फर्जी आईडी संचालित की जा रही है।
आरोप है कि इन माध्यमों से श्रद्धालुओं से आर्थिक सहयोग और दान के नाम पर ठगी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा, कुछ लोगों द्वारा एक तथाकथित संत को आगे कर अवैध रूप से निर्मित कमरे में ‘गादी’ स्थापित कर उसके प्रभाव और आभामंडल का प्रचार-प्रसार करने तथा वीआईपी लोगों तक को प्रभावित करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र और गहन जांच की मांग उठने लगी है।
एसआईटी गठन की मांग
धार्मिक संगठनों और श्रद्धालुओं का कहना है कि सनातन धर्म की आस्था और मंदिर की गरिमा बनाए रखने के लिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। मांग की जा रही है कि सरकार विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर मंदिर के नाम पर दान संग्रह, सोशल मीडिया गतिविधियों, कथित अवैध गादी संचालन और अन्य आरोपों की जांच कराए तथा आवश्यक होने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करे।
जांच में क्या सामने आया?
जिला प्रशासन की जांच में समिति के बैंक खातों और बैंक लाकर का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान समिति के पास करीब 29 किलो चांदी, 105 ग्राम सोना तथा लाखों रुपये नकद होने की जानकारी सामने आई।
कलेक्टर प्रीति यादव के अनुसार यह संपूर्ण संपत्ति अब शासकीय मंदिर प्रबंध समिति को हस्तांतरित की जाएगी और बैंक खातों व लाकर को भी अधिकृत नियंत्रण में लिया जाएगा।
प्रशासन की नई व्यवस्था
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में मंदिर में दान संग्रह केवल अधिकृत व्यवस्था के तहत ही किया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे केवल मंदिर के अधिकृत दान पात्र या शासकीय समिति द्वारा जारी रसीद के माध्यम से ही दान करें, ताकि किसी प्रकार की भ्रम या ठगी की स्थिति उत्पन्न न हो।
बड़ा सवाल
हालांकि जांच समिति ने आर्थिक अनियमितता नहीं पाई है, लेकिन समिति के गठन, उसके अधिकार, मंदिर परिसर में उसकी सक्रियता, सोशल मीडिया के माध्यम से दान संग्रह और कथित अवैध धार्मिक गतिविधियों को लेकर उठे सवाल अभी भी पूरी तरह शांत नहीं हुए हैं। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन आगे इन आरोपों पर किस प्रकार की कार्रवाई करता है।
संबंधित समाचार

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:रिश्वत लेते निरीक्षक और साथी गिरफ्तार

सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा:अवैध वसूली पर राजीनामा नहीं; आपराधिक धाराओं में हो कार्रवाई

लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय:शुरू हुआ विवांता अमलतास

ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर:एक गैंगमैन की मौत; कर्मचारी का पैर कटा

जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो:जलसंकट पर मंत्री विजयवर्गीय की बैठक से 5 विधायक नदारद; सवाल पर बोले

एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए:पांच करोड़ की संपत्ति पर कब्जे का आरोप

21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण:श्रम विभाग भी संदेह के घेरे में- अधिकारियों की संपत्ति जांच की मांग; ‘घेराव-डेरा डालो’ आंदोलन की चेतावनी

मकान में लगी भीषण आग:दूसरी मंजिल से कूदे पति-पत्नी और बेटा; इलाके में मचा हड़कंप

आंख में कुछ शर्म बची है:गंभीर संकट के दौर में समीक्षा बैठक का बहिष्कार; क्या जनसेवा से बढ़कर है नेताओं का आपसी वर्चस्व

नर्सरी के पास मिला अधेड़ का शव:शरीर पर चोट के निशान नहीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

चालानी कार्रवाई पर सवाल:आम नागरिकों पर सख्ती; पुलिसकर्मी खुद नहीं कर रहे यातायात नियमों का पालन

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट; 4 दिन गिरेगा पानी

वर्ल्ड स्पाइन डे पर डॉक्टरों की साइक्लोथॉन:साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश

MP में बिजली कटौती पर बवाल:गांवों से ग्रिड तक प्रदर्शन; कैबिनेट में भी गूंजा मुद्दा

CJP की लहरा दो तिरंगा रैली से पहले सुरक्षा कड़ी:अभिजीत दीपके ने जताई गिरफ्तारी की आशंका; मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

महिला को लेकर विवाद में व्यापारी से मारपीट:हिस्ट्रीशीटर ने दी जान से मारने की धमकी; फोन पर भी धमकाया

ऑनलाइन ठगी के दो मामले:शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर लाखों ठगे; दूसरे के खाते से उड़ाए 51 हजार

जंगलों में पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट की रोक:रेलवे और वन विभाग को नोटिस; 2.5 लाख से अधिक पेड़ प्रभावित होने की आशंका

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!