मादक पदार्थ तस्कर ने कार से परिवार को कुचला: पति-पत्नी की मौके पर मौत; 3 करोड़ के डोडा चूरा से भरा ट्रक पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुना।
केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग की टीम से बचकर भाग रहे तस्कर ने कार से 2 बाइक और सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पास में खड़े कुछ लोग भी घायल हुए।
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग की टीम डोडा चूरा तस्करों को पकड़ने के लिए गुना के मावन इलाके में पहुंची थी। टीम ने डोडाचूरा से भरा एक ट्रक पकड़ लिया। ट्रक के आगे एक कार एस्कॉर्ट कर रही थी। ट्रक पकड़े जाने की भनक लगते ही कार चालक मौके से भाग निकला।
हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी कर झारखंड निवासी ट्रक ड्राइवर मोहम्मद साहिल अंसारी और कार ड्राइवर विजेंद्र यादव को अरेस्ट किया है। कार और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। वहीं मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
भागते समय आरोपी पहले गुना की ओर आया और फिर अशोकनगर की तरफ मुड़ गया। शाम करीब 7:30 बजे मावन के आगे एक मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई, जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
फरार आरोपी गिरफ्तार : हादसे के बाद गुना पुलिस ने आरोपी कार चालक की तलाश शुरू की। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग डोडा चूरा तस्करी के पूरे नेटवर्क की भी पड़ताल कर रहा है।
दूसरी बाइक, ग्रामीण भी आए चपेट में
दंपती को टक्कर मारने के बाद भी कार नहीं रुकी। वह घर के सामने खड़ी दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में वहां मौजूद कुछ ग्रामीण भी घायल हो गए। इसके बाद आरोपी क्षतिग्रस्त कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
हादसे के तुरंत बाद केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग की टीम घायल बच्चे को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर कैंट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
संबंधित समाचार

कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस:चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!:डेढ़ साल से पीटीसी से गैर हाजिर रहते हुए कर रहा था पूरे खेल

भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम:अपराधों का चिट्ठा खुलते ही जमानत खारिज

मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा:मेरे परिवार की महिलाओं से हुई छेड़छाड़

लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन:अभिजीत दीपके को थमाया नोटिस; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

पंडाल में नशेड़ी:आयोजक पर एफआईआर; गार्डन सील

अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार:नशे में धुत युवक महिलाओं के बीच पहुंचा

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल:बजरंग दल की दबिश से आयोजन रद्द

देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल:हुरुन अंडर-35 लिस्ट में बनाई जगह; अंबानी-अदाणी की सूची में हुए शामिल

अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम:पारंपरिक गरबों से जीवंत शहर; भक्ति भाव से मां की आराधना

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:रिश्वत लेते निरीक्षक और साथी गिरफ्तार

सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा:अवैध वसूली पर राजीनामा नहीं; आपराधिक धाराओं में हो कार्रवाई

लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय:शुरू हुआ विवांता अमलतास

ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर:एक गैंगमैन की मौत; कर्मचारी का पैर कटा

जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो:जलसंकट पर मंत्री विजयवर्गीय की बैठक से 5 विधायक नदारद; सवाल पर बोले

एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए:पांच करोड़ की संपत्ति पर कब्जे का आरोप

21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण:श्रम विभाग भी संदेह के घेरे में- अधिकारियों की संपत्ति जांच की मांग; ‘घेराव-डेरा डालो’ आंदोलन की चेतावनी

मकान में लगी भीषण आग:दूसरी मंजिल से कूदे पति-पत्नी और बेटा; इलाके में मचा हड़कंप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!