मौलाना के खिलाफ थाने में शिकायत की: भगवान श्रीकृष्ण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भगवान श्रीकृष्ण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर इंदौर में विरोध तेज हो गया है। भैय्यू महाराज की पत्नी डॉ. आयुषी देशमुख ने बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए संबंधित मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को आवेदन देने की घोषणा की है। वहीं, शहर के अधिवक्ताओं ने भी पलासिया थाने में शिकायत सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
डॉ. आयुषी देशमुख ने कहा कि किसी भी धर्म, देवी-देवता या आराध्य के बारे में अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। उनका कहना है कि ऐसे बयान सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करते हैं और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। उन्होंने मांग की कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने सरकार से ऐसे मामलों में कठोर कानूनी प्रावधान बनाने की भी मांग की।
इधर, इंदौर के अधिवक्ताओं ने भी इस मामले में विरोध दर्ज कराया। एडवोकेट दिलीप नागर, शैलेंद्र सिंह बैस, शुभम सुनहरे, सुनील डावर, कुलदीप नागर, शुभम राजपूत सहित अन्य वकीलों ने शुक्रवार शाम पलासिया थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संबंधित मौलाना के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई।
वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद
शिकायतकर्ताओं के अनुसार उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी मौलाना जर्जिस अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हुआ है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।
शिकायत में कहा गया कि इस बयान से करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इससे सामाजिक वैमनस्य फैलने की आशंका है। इसी आधार पर पुलिस से धार्मिक भावनाएं आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने से संबंधित लागू कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर जांच करने की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!