खबर
Top News

ठग का एक चेहरा: शिकार हुए कई चेहरे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 जुलाई 2026, 3:27 pm
शेयर करें:
ठग का एक चेहरा

• जमीन बेचने का सौदा, उधार का बहाना, सरकारी योजना का लालच देकर करोड़ों रुपए ठग चुका गौरव राठौर

• पुलिस कमिश्नर से शिकायत की तैयारी में पीड़ित

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
1.67 करोड़ रुपए लेकर जमीन की रजिस्ट्री से मुकरने के आरोप के बाद गौरव राठौर द्वारा की गई ठगी का लगातार खुलासा हो रहा है। खुलासा फर्स्ट के कल के अंक में खबर छपने के बाद कई पीड़ित सामने आए और दावा किया कि वे भी गौरव राठौर के झांसे में आकर लाखों-करोड़ों रुपए गंवा चुके हैं।

किसी को सोनकच्छ की जमीन दिखाई गई, किसी से व्यापार के नाम पर उधार लिया गया और किसी को सरकारी योजना का सपना दिखाया गया। पीड़ितों का आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी फरार हो गया और अब उसका पूरा परिवार भी संपर्क से बाहर है। सभी पीड़ित एकजुट होकर पुलिस कमिश्नर से सख्त कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग करेंगे।

खुलासा फर्स्ट ने कल के अंक में ‘1.67 करोड़ खाकर जमीन बेचने से पलटा!’ शीर्षक से गौरवसिंह राठौर निवासी सुंदर नगर के खिलाफ खबर प्रकाशित कर बताया था कि उसने कैसे शुभम जाट निवासी ग्राम रिंगनोदिया (सांवेर) को ग्राम फावड़ा (सोनकच्छ, देवास) स्थित कृषि भूमि का लगभग 10 हजार वर्गफीट हिस्सा बेचने का सौदा करके 1 करोड़ 67 लाख रुपए ठग लिए थे।

प्रॉपर्टी का काम करने वाले गौरव ने बाद में यही जमीन अन्य लोगों को बेचने के नाम पर उनसे भी करोड़ों रुपए ठग लिए। इसका असर ये रहा कि होटल व्यवसायी पीयूषसिंह पंवार निवासी स्कीम 140 ने जैसे ही खुलासा फर्स्ट में छपी इस खबर के साथ गौरव का चेहरा देखा, उन्होंने तुरंत संपर्क कर बताया कि वे भी गौरवसिंह राठौर की जालसाजी का शिकार हुए हैं।

गौरव ने उनसे 50 लाख रुपए उधार लिए थे। ये रकम उसने 19 जून 2025 को 15 दिन में लौटाने का कहकर ली थी। बाद में उक्त रुपए मांगने पर वह जमानेभर की मजबूरी बताते हुए गिड़गिड़ाता रहा था।

सालभर होने आया, जब उन्होंने लगातार तकादा किया तो 15 अप्रैल के आसपास गौरव राठौर घर से भाग गया, लेकिन उसकी पत्नी से बात होती रही। जब भी वे रुपयों के लिए फोन लगाते, गौरव की पत्नी कहती कि भैया वे (गौरव) जल्द ही आ जाएंगे। कुछ दिन तक ऐसा ही चलता रहा, उसके बाद गौरव की पत्नी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। इस बात को भी करीब 25 दिन हो गए हैं।

गौरव ने राजकिरण अखंड से भी 8 लाख रुपए ठग लिए। मजदूरी करने वाले राजकिरण अखंड से प्रधानमंत्री योजना के मकान दिलाने के नाम पर रुपए ठगे।

ये भी हुए गौरव के झांसे का शिकार
पीयूष सिंह के अनुसार गौरव ने सिर्फ उन्हें, शुभम जाट और राजकिरण को ही नहीं ठगा, बल्कि अन्य लोग भी उसका शिकार हुए हैं। राजेश चौहान से 46 लाख, आकाश भगौरिया से 10 लाख रुपए, राहुल मेंदोला से 50 लाख, विकास से 8 लाख, भारत से 40 लाख, विनोद राजावत से 5 लाख, भूपेंद्र परिहार से 70 लाख और कुलदीप हनुमंत से 20 लाख रुपए ठगे।

किसी को ग्राम फावड़ा (सोनकच्छ, देवास) की जमीन का सपना दिखाया, तो किसी को अन्य बहाने से ठगा। मामले में सभी पीड़ितों ने इस मंगलवार पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की जनसुनवाई में शिकायत करने की बात कही है।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 1 hour ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 2 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 2 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 2 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 2 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 3 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 3 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 3 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 3 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 3 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 4 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 4 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 4 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 4 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 4 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 4 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 4 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 4 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!