बेहतर परफॉर्मेंस कर थाना चंदन नगर ने फिर से बाजी मारी: पुलिस कमिश्नरेट के थानों के मूल्यांकन का माह जून का परिणाम किया जारी; थाना छोटी ग्वालटोली रहा सबसे अंतिम स्थान पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर शहर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग हेतु पुलिस थानों के कार्य निष्पादन को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी बनाए जाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा थानों के कार्य की एक मानकीकृत मूल्यांकन प्रणाली प्रारंभ की गई है, जिसमें विभिन्न मापदंडों पर प्रत्येक ज़ोन में पुलिस थानों के कार्यों का मूल्यांकन मासिक आधार पर किया जा रहा है।
मूल्यांकन प्रणाली के तहत मई माह में पुलिस थानों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा संबंधित ज़ोन की डीसीपी की अध्यक्षता में बनी कमेटी द्वारा निर्धारित मापदंडों पर की गई, जिसके आधार पर पूरे इंदौर कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कार्य निष्पादन, जनसतुष्टि और आमजन के हित में किये जा रहे नवाचारों आदि पैरामीटर्स के आधार पर, बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ज़ोन-04 के थाना चंदन नगर ने फिर से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ज़ोन-03 के थाना बाणगंगा ने द्वितीय व ज़ोन-04 के थाना द्वारिकापुरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निर्धारित मापदंडों पर सबसे औसत परफॉर्मेंस के साथ ज़ोन-03 का थाना छोटी ग्वालटोली सबसे अंतिम स्थान पर रहा ।
बेहतर प्रदर्शन करने वाले थाने के थाना प्रभारी सहित स्टाफ को प्रोत्साहित किया जाएगा वहीं कमजोर परफॉर्मेंस वाले थाने के थाना प्रभारी व स्टाफ को और बेहतर कार्यवाही के लिए आवश्यक ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी।
लापरवाही प्रदर्शित करने वालों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जावेगी। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस की कार्य प्रणाली को और बेहतर व अधिक प्रभावी, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी बनाए जाने के प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!