विश्व प्रसिद्ध मंदिर में दान की होगी हाईटेक जांच: अब 5 मिनट में पता चलेगी सोने-चांदी की शुद्धता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दान प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने अत्याधुनिक तकनीक अपनाई है। अब श्रद्धालुओं द्वारा दान किए जाने वाले सोने-चांदी के आभूषणों की शुद्धता जांचने के लिए XRF (एक्स-रे फ्लोरेसेंस) कैरेट मीटर मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा।
मिनटों में चलेगा आभूषण की शुद्धता का पता
इस तकनीक से कुछ ही मिनटों में आभूषण की शुद्धता, कैरेट और उसमें मौजूद अन्य धातुओं की जानकारी मिल सकेगी। महाकाल मंदिर की उप प्रशासक एवं डिप्टी कलेक्टर सिम्मी यादव ने बताया कि करीब 15 लाख रुपये की लागत वाली यह मशीन सीएसआर (CSR) फंड से खरीदी गई है।
पारदर्शिता बढ़ेगी और रिकॉर्ड भी अधिक प्रमाणिक रहेगा
मशीन महाराष्ट्र से मंदिर परिसर पहुंच चुकी है और आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद सोमवार से इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। मंदिर प्रशासन के अनुसार, इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सोने या चांदी के आभूषण को काटे, घिसे या पिघलाए बिना उसकी गुणवत्ता की जांच की जा सकती है। इससे दानदाता के सामने ही पूरी प्रक्रिया पूरी होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और रिकॉर्ड भी अधिक प्रमाणिक रहेगा।
नई तकनीक से जांच का समय काफी कम हो जाएगा
अब तक दान में मिले आभूषणों की जांच मंदिर की अधिकृत तीन सदस्यीय सुनार समिति करती थी। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में होती थी, लेकिन नई तकनीक से जांच का समय काफी कम हो जाएगा और परिणाम अधिक सटीक मिलेंगे।
एयर कंडीशंड कक्ष भी तैयार किया जा रहा
मंदिर परिसर में मशीन के संचालन के लिए एयर कंडीशंड कक्ष भी तैयार किया जा रहा है। इसके शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं को दान किए गए आभूषणों की करीब पांच मिनट में जांच रिपोर्ट उपलब्ध हो सकेगी। इस पहल के साथ महाकाल मंदिर देश के उन चुनिंदा धार्मिक स्थलों में शामिल हो जाएगा, जहां दान में मिलने वाले बहुमूल्य आभूषणों की जांच आधुनिक तकनीक से की जाएगी।
अब 5 मिनट में पता चलेगी सोने-चांदी की शुद्धता
उप प्रशासक सिम्मी यादव ने बताया कि मशीन की मदद से करीब पांच मिनट के भीतर सोने-चांदी की शुद्धता, कैरेट और उसमें मौजूद अन्य धातुओं का सटीक परीक्षण किया जा सकेगा। इससे दान प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता दोनों बढ़ेंगी तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका समाप्त हो जाएगी।
संबंधित समाचार

वर्ल्ड स्पाइन डे पर डॉक्टरों की साइक्लोथॉन:साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश

MP में बिजली कटौती पर बवाल:गांवों से ग्रिड तक प्रदर्शन; कैबिनेट में भी गूंजा मुद्दा

CJP की लहरा दो तिरंगा रैली से पहले सुरक्षा कड़ी:अभिजीत दीपके ने जताई गिरफ्तारी की आशंका; मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

महिला को लेकर विवाद में व्यापारी से मारपीट:हिस्ट्रीशीटर ने दी जान से मारने की धमकी; फोन पर भी धमकाया

ऑनलाइन ठगी के दो मामले:शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर लाखों ठगे; दूसरे के खाते से उड़ाए 51 हजार

जंगलों में पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट की रोक:रेलवे और वन विभाग को नोटिस; 2.5 लाख से अधिक पेड़ प्रभावित होने की आशंका

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!