विवादित टिप्पणी को लेकर बोले तेजतर्रार मंत्री: 'यूपी सरकार कार्रवाई कर रही है, सब जानते हैं वहां कानून कैसे काम करता है'
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भगवान श्रीकृष्ण को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले उत्तर प्रदेश के मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर अब मध्य प्रदेश सरकार के तेजतर्रार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
विजयवर्गीय ने कहा कि इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार कार्रवाई कर रही है और सभी जानते हैं कि वहां कानून किस तरह काम करता है। उन्होंने कहा, 'उत्तर प्रदेश सरकार उस पर कार्रवाई कर रही है। आपको सब मालूम है कि यूपी सरकार कैसी कार्रवाई करती है। बरेली के मौलाना अब तक कहां हैं, जरा मालूम करना।'
मंत्री विजयवर्गीय के बयान के अनुसार मध्यप्रदेश से ज्यादा सख्त कानून उत्तरप्रदेश में है, वहा धर्म पर गलत टिप्पणी करने वाले पर तुरंत एक्शन होता है। उनके इस जवाब ने एमपी की कानून व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं, जबकि गृह मंत्रालय सीएम के पास है।
क्या है पूरा विवाद?
विवाद उस समय शुरू हुआ जब उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी मौलाना जर्जिस अंसारी ने सार्वजनिक रूप से दावा किया कि भगवान श्रीकृष्ण मुस्लिम थे और दिन में पांच वक्त नमाज पढ़ते थे।
अपने दावे के समर्थन में उन्होंने भगवद्गीता के एक श्लोक की अपनी व्याख्या प्रस्तुत की। बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया और विभिन्न धार्मिक संगठनों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी जताई थी आपत्ति
इससे पहले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी मौलाना के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि दूसरे धर्मों की आस्थाओं पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए और चेतावनी दी थी कि यदि इस तरह के बयान दोबारा दिए गए तो वे मौलाना के घर के बाहर गीता पाठ करेंगे।
मौलाना के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश में उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!