धार में खपाने जा रहा था 40 पेटी अंग्रेजी शराब: पुलिस ने घेराबंदी कर धरदबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धार जिले के ग्रामीण इलाकों में खपाने ले जाई जा रही 40 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को चंदन नगर पुलिस ने बीच रास्ते में पकड़ लिया। पुलिस ने करीब 10 लाख रुपए कीमत की 345.600 लीटर अंग्रेजी शराब और एक हुंडई ऑरा कार जब्त कर शराब ब्लैकर को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस रिमांड लेकर पूरे सप्लाई नेटवर्क और मुख्य सप्लायर की तलाश में जुट गई है।
इंचार्ज टीआई एसआई सौरभ कुशवाह के मुताबिक सूचना मिली थी कि एमपी-09-टीबी-5435 नंबर की कार में बड़ी मात्रा में अवैध शराब फूटी कोठी की ओर से जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।
तलाशी लेने पर कार में 40 पेटी गोवा व्हिस्की रखी मिली। पुलिस ने मौके से आरोपी राहुल पिता ओमप्रकाश पटेल (29) निवासी ग्राम विदुर थाना सादलपुर जिला धार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 345.600 लीटर अंग्रेजी शराब और हुंडई ऑरा कार जब्त की गई है।
जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी राहुल पटेल यह खेप धार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई करने ले जा रहा था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि कार उसे इंदौर में उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन कार्रवाई के बाद से उसका मोबाइल बंद है।
हालांकि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी का रिमांड लेकर यह पता लगाएगी कि शराब कहां से लाई गई थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।
संबंधित समाचार

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

गरबा पंडाल में छेड़छाड़:हिंदू संगठन का हंगामा

सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी:रोज इतने करोड़ लीटर पानी बेचेगा निगम; चार स्थानों पर लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी:पत्नी और सास की हत्या कर शव कमरे में बंद किए; जंगल में छिपा आरोपी

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!