वीडियो देखिये, पुलिस कमिश्नर की नागरिकों से नशामुक्त समाज बनाने की अपील: पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है नशे का असर; जागरूकता फैलाने में हर वर्ग दे योगदान
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों को रोकने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह ने शहरवासियों से महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि इसका प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है।
पुलिस कमिश्नर ने अपने संदेश में कहा कि ड्रग्स और किसी भी प्रकार के नशे से स्वयं दूर रहना चाहिए तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
नशा परिवार की खुशियों और भविष्य को करता है प्रभावित
श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नशे की आदत व्यक्ति के स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति, आर्थिक मजबूती और सामाजिक संबंधों को प्रभावित करती है। कई बार नशे के कारण परिवारों में तनाव, आर्थिक परेशानियां और अपराध जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं।
उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि वे नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें। समाज के हर वर्ग को मिलकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है।
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील
पुलिस कमिश्नर ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को ड्रग्स की बिक्री, सेवन या इससे जुड़ी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो इसकी सूचना तत्काल इंदौर पुलिस को दें।
उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसके लिए इंदौर पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 7049108283 जारी किया है, जिस पर नागरिक नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दे सकते हैं।
जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान
“नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के माध्यम से पुलिस विभाग का उद्देश्य लोगों को जागरूक कर नशामुक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण करना है। पुलिस कमिश्नर ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और नशामुक्त भारत एवं सुरक्षित समाज के संकल्प में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही नशे जैसी सामाजिक बुराई को खत्म किया जा सकता है। हर नागरिक का छोटा-सा प्रयास समाज में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
संबंधित समाचार

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!