मासूम अनिका अब भी संकट में: इंजेक्शन की कीमत बढ़ी; सवा करोड़ रुपए और चाहिए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप-2 नामक खतरनाक बीमारी से जूझ रही तीन साल की अनिका शर्मा का जीवन अब भी संकट में ही है। उसके लिए अब तक 8.40 करोड़ रुपए एकत्र हो गए हैं और सवा करोड़ रुपए की जरूरत और है।
दरअसल, रुपए के मुकाबले डॉलर की कीमत बढ़ने से उसे लगने वाले अमेरिकी इंजेक्शन की कीमत 9 से बढ़कर 9.60 करोड़ रुपए हो गई है। इधर, इंदौर हाईकोर्ट ने भी इस मामले में सरकारों और एम्स दिल्ली द्वारा दिखाई जा रही उदासीनता पर नाराजगी जताई है।
अनिका का जीवन तभी सुरक्षित हो सकता है जबकि उसे अमेरिकी इंजेक्शन लगे। जो बीमारी अनिका को है वो देश में गिनती के बच्चों को है और दुर्लभ है। अनिका के साथ दिक्कत ये है कि ये इंजेक्शन उसे उसका वजन 13 किलो का होने के पूर्व लगना है और अभी उसका वजन 11.500 किलो पार हो गया है। अनिका के लिए इंदौर व आसपास में 8.40 करोड़ रुपए एकत्र हो गए हैं और सवा करोड़ रुपए की और जरूरत है।
जयप्रकाश नड्डा ने पूरा नहीं किया वादा... केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहे जयप्रकाश नड्डा ने 75 लाख रुपए देने का वादा किया था, लेकिन पूरा नहीं किया। पिता प्रवीण शर्मा कहते हैं कि अब हमने केंद्र सरकार से मदद की कोई उम्मीद छोड़ दी है।
अब सारी उम्मीदें इंदौर के लोगों से ही है। वे मदद करेंगे तो मासूम बच्ची का जीवन बच जाएगा। उसे सवा करोड़ रुपए और चाहिए। हमने मप्र सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखा था कि वे लाड़ली बहनों को दी जा रही राशि में से मात्र एक रुपए प्रति लाड़ली कम कर लें तो अनिका के इलाज का खर्च पूरा हो जाएगा, लेकिन सरकार ने ध्यान नहीं दिया।
अभी हम मुंबई में हैं। एक दो दिन में इंदोर लौटकर फिर कैम्पेन चलाएंगे और लोगों से अनुरोध करेंगे कि बच्ची का जीवन बचाने के लिए जो भी मदद हो सके वो करें।
संबंधित समाचार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला:गर्लफ्रेंड से दोस्ती तोड़ने का दबाव इनकार पर दुकानदार को पीटा

कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस:चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!:डेढ़ साल से पीटीसी से गैर हाजिर रहते हुए कर रहा था पूरे खेल

भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम:अपराधों का चिट्ठा खुलते ही जमानत खारिज

मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा:मेरे परिवार की महिलाओं से हुई छेड़छाड़

लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन:अभिजीत दीपके को थमाया नोटिस; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

पंडाल में नशेड़ी:आयोजक पर एफआईआर; गार्डन सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!