खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई: केक में मिली फफूंद; रेस्टोरेंट की रसोई में घूमते मिले कॉकरोच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी, दूषित और अस्वच्छ खाद्य सामग्री के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। भोपाल और जबलपुर में टीमों ने कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
केक में मिली फफूंद
भोपाल में एक प्रसिद्ध मिष्ठान प्रतिष्ठान से खरीदे गए केक में फफूंद मिलने की शिकायत सामने आई, जबकि जबलपुर में एक रेस्टोरेंट की रसोई और स्टोरेज एरिया में गंदगी के साथ कॉकरोच पाए गए।
सैंपल जांच के लिए भेजा
भोपाल में एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि शहर के 56 भोग से खरीदे गए केक में फफूंद पाई गई है। शिकायत मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया।
टीम ने संबंधित केक का सैंपल जब्त कर लैब परीक्षण के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की स्थिति स्पष्ट होगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चावल के तीन ब्रांड के सैंपल भी लिए
खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए विभाग की टीम ने शहर के अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया। हनुमानगंज स्थित द्वारकादास दयालदास और जुमेराती स्थित प्रेमचंद दौलतराम से ‘रीवाज’ ब्रांड चावल के नमूने लिए गए।
इसके अलावा लालघाटी स्थित Ondoor से ‘Ondoor’ ब्रांड चावल का सैंपल भी जांच के लिए लिया गया है।
जबलपुर में रेस्टोरेंट की रसोई में मिले कॉकरोच
उधर जबलपुर के दीनदयाल बस स्टैंड क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होटल और रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण किया। दरबार रेस्टोरेंट की रसोई और स्टोरेज एरिया में कॉकरोच पाए गए।
निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी और दुर्गंध की स्थिति भी सामने आई। विभागीय टीम ने मौके से पनीर का सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भोपाल भेजा है। रेस्टोरेंट संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
साथ ही साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों में सुधार नहीं होने पर लाइसेंस निलंबित करने सहित वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
तीन अन्य होटलों में भी मिली अस्वच्छता
खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल बगलामुखी, होटल माई की रसोई और शंकर होटल का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों के मुताबिक इन प्रतिष्ठानों में भोजन और नाश्ता तैयार करने की जगहों पर स्वच्छता मानकों का पर्याप्त पालन नहीं पाया गया।
टीम ने अलग-अलग खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और संचालकों को तत्काल सफाई तथा हाइजीन व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
लैब रिपोर्ट के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निरीक्षण के दौरान लिए गए सभी सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विभाग का कहना है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
संबंधित समाचार

लोकायुक्त की कार्रवाई:नामांतरण के बदले रिश्वत मांगने का आरोप; इतने हजार लेते पटवारी गिरफ्तार

देखिए वीडियो:हाई रेंज शराब की तस्करी करते बाइक सवार पकड़ाया

AI ट्रेडिंग के नाम पर युवक से लाखों की ठगी:पहले रिटर्न देकर भरोसा जीता; फिर बोनस-टैक्स के नाम पर ऐंठे रुपए

जूनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप:इस कॉलेज में रैगिंग की शिकायत; एनएमसी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास:विमेंस ट्रैप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी; इंडिया ने अब तक इतने पदक जीते

अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत:युवक और मिस्त्री ने फांसी लगाई; महिला ने जहर खाया

गोपनीय बैंक दस्तावेज कैसे पहुंचे यू-ट्यूब चैनल तक:इतने लाख की मांग के आरोप में एफआईआर

खेल में ठगी:अब एडवांस के नाम पर फ्राॅड; सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेट प्रेमियों को जाल में फंसाने की कोशिश

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!