चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में प्रजा का हाल जानने निकले राजाधिराज: महाकाल में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, चांदी की पालकी में निकले बाबा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सावन के पहले सोमवार पर पूरा मध्यप्रदेश शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर से लेकर ओंकारेश्वर, मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। शिवालयों में तड़के से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और चारों ओर ‘हर-हर महादेव’ व ‘बोल बम’ के जयघोष सुनाई देते रहे।
उज्जैन में राजाधिराज बाबा महाकाल की सवारी पूरे वैभव के साथ निकली। भगवान महाकाल ‘चंद्रमौलेश्वर’ स्वरूप में चांदी की पालकी में विराजमान होकर प्रजा को दर्शन देने निकले। पालकी के पीछे हाथी पर भगवान मनमहेश की प्रतिमा विराजित रही। बाबा की एक झलक पाने के लिए सवारी मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
महाकाल में दोपहर तक 3.05 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सावन सोमवार को लेकर महाकाल मंदिर में रविवार रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी थी। सोमवार दोपहर 1:30 बजे तक 3 लाख 5 हजार 797 श्रद्धालु ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर चुके थे। नंदी हॉल से लेकर कार्तिक मंडपम तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें नजर आईं।
भक्त बाबा महाकाल के दर्शन के लिए घंटों इंतजार करते रहे। मंदिर परिसर लगातार ‘जय श्री महाकाल’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजता रहा।
रात 2:30 बजे खुले मंदिर के पट, राजाधिराज स्वरूप में हुआ श्रृंगार
भस्म आरती के लिए रात करीब 2:30 बजे मंदिर के पट खोले गए। भगवान महाकाल का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजन किया गया। दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से तैयार पंचामृत से बाबा का अभिषेक हुआ।
इसके बाद भांग, चंदन, ड्राय फ्रूट और आभूषणों से भगवान महाकाल का राजाधिराज स्वरूप में दिव्य श्रृंगार किया गया। भस्म आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए।
ओंकारेश्वर में गौमुख घाट पहुंची बाबा की शाही सवारी
खंडवा स्थित ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर-ममलेश्वर में भी सावन सोमवार पर भक्तों का सैलाब उमड़ा। बाबा ओंकारेश्वर की शाही सवारी गौमुख घाट और कोटितीर्थ पहुंची।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का पंचामृत अभिषेक और विशेष पूजन किया गया। मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक ट्रस्टी राव पुष्पेंद्रसिंह और मांधाता विधायक नारायण पटेल ने पत्नी के साथ पूजन में भाग लिया।
सवारी के दर्शन के लिए घाटों पर हजारों श्रद्धालु जमा रहे। ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री ओंकार’ के जयघोष से पूरा तीर्थ क्षेत्र शिवमय हो गया।
पशुपतिनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब
मंदसौर के विश्व प्रसिद्ध अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंगला आरती के बाद दर्शन, पूजन और जलाभिषेक का सिलसिला लगातार चलता रहा। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजता रहा।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!