फैक्ट्री पर छापा: मिलावट की आशंका; 80 किलो माल किया जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली मसाले के कारोबार का खुलासा किया है। मुकादमगंज इलाके में संचालित ‘न्यू गृह उद्योग’ नामक इकाई पर छापेमारी कर करीब 80 किलो गरम मसाला जब्त किया गया।
मसाले में मिलावट की आशंका हुई
यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश और क्राइम ब्रांच से मिली सूचना के आधार पर की गई। जांच के दौरान अधिकारियों को मसाले में मिलावट की आशंका हुई।
गुणवत्ता को लेकर भी संदेह
प्रारंभिक तौर पर गरम मसाले में राजगीरा और सूजी जैसे सस्ते पदार्थ मिलाए जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा तेजपत्ता, चक्रफूल और दालचीनी जैसे मसालों की गुणवत्ता को लेकर भी संदेह जताया गया है।
नमूने जांच के लिए भेजे
अधिकारियों ने मौके से मसाले के नमूने एकत्र कर उन्हें जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेज दिया है। साथ ही शेष करीब 80 किलो संदिग्ध मसाला जब्त कर लिया गया।
सख्त कार्रवाई की जाएगी
खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद यदि मिलावट की पुष्टि होती है, तो संबंधित कारोबारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खुलासे होने की संभावना
इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी मौजूद रही। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!