खबर
Top News

राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ: एसीपी क्राइम ने लिए पीडि़त के बयान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अक्टूबर 2026, 3:48 pm
शेयर करें:
राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ

खुलासा फर्स्ट के हाथ लगी हिस्ट्रीशीटर के गुर्गे रोहित बनासिया की रिकॉर्डिंग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सालों से सांवेर में उलझी अपनी जमीन और दोस्त के मकान का मामला निपटवाने के चक्कर में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और डिजाइनर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों रोहित बनासिया (सैनी) व रवि चिकलीस की ठगी के शिकार राहुल यादव के कल क्राइम ब्रांच में बयान हुए।

राहुल ने जांचकर्ता एसीपी को सीधे शब्दों में कहा कि उनसे हुई ठगी में पूरा खेल डिजाइनर और गैंगस्टर सतीश भाऊ ने अपने गुर्गे रोहित बनासिया और रवि चिकलिस के साथ मिलकर रचा था।

वहीं, खुलासा फर्स्ट के हाथ राहुल यादव और रोहित बनासिया के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग लगी है, जिसमें साफ समझ आ रहा है कि रोहित कैसे बड़े ही शातिराना तरीके से राहुल यादव पर डिजाइन डाल रहा है। पूरे मामले को लेकर खुलासा फर्स्ट की खास खबर...।

उल्लेखनीय है कि 8 अक्टूबर को छोटा बांगड़दा निवासी किसान और प्रॉपर्टी ब्रोकर राहुल यादव ने डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी के कार्यालय में लिखित शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने सांवेर की एक जमीन का मामला निपटवाने और उनके दोस्त का बाणगंगा के एक मकान का मामला निपटवाने के नाम पर उनसे व दोस्त से कुल 14.30 लाख रुपए लेकर काम नहीं कराने और धमकाने का आरोप गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों रोहित बनासिया (सैनी) और रवि चिकलीस पर लगाया था। शिकायत में राहुल यादव ने तीनों आरोपियों पर कार्रवाई के साथ रुपए वापस दिलाने और जान-माल की सुरक्षा की मांग भी की थी।

पुलिस ने बयान के लिए कल फिर बुलवाया
बताते हैं डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी ने मामले में शिकायत की जांच एसीपी क्राइम तुषार सिंह को सौंपी थी। कल एसीपी सिंह की ओर से राहुल यादव को फोन गया था। उन्हें बयान के लिए 12 क्राइम ब्रांच कार्यालय बुलवाया गया।

बताए समय पर पहुंचे राहुल यादव से एसीपी ने पूरे मामले को समझा और उनके बयान कराए। करीब 2 बजे तक राहुल यादव ने बयान दर्ज कराए। हालांकि इस दौरान वे लेन-देन से संबंधित दस्तावेज साथ लेकर नहीं पहुंचे थे, इसके चलते उन्हें पुन: सोमवार को बयान के लिए बुलवाया गया है।

सूत्रों का कहना है कि कथन के दौरान राहुल यादव ने सीधे तौर पर रोहित बनासिया और रवि चिकलिस पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जालसाजी के पूरे खेल का मास्टर माइंड डिजाइनर गैंगस्टर सतीश भाऊ को बताया है।

रिकॉर्डिंग - 1
राहुल यादव की गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे रोहित बनासिया (सैनी) से सांवेर की जमीन के मामले में बातचीत...।

राहुल : हेलो।

रोहित : अरे मैं बोल रहा हूं कि पैमेंट वो करवा ले, अभी सब अपने हाथ में ही है। वैसे भी मेरी बात सुन, अभी आगे काम करवाना ही है। सारे पैमेंट का मैटर सब अपने हाथ में रहेगा। जो करना था आगे का, अपने को अपने हिसाब से ही करना है।

राहुल : हओ ना, ठीक है, मैं लगाता हूं न फोन। तो उसमें आप देखना, पैमेंट, बोलना पैमेंट देने के बाद, बोलना कितने दिन में करा दोगे आप काम?

रोहित : मेरी बात सुन। अभी वो देख क्या होता है। अभी वो जो बोल रहा अपन सब कर रहे...

राहुल : अरे, लेकिन वो सब कर रहे, देख आगे भी अपन सामने वाले को भी बोलते हैं ना यार...।

रोहित : अरे मेरी बात तो सुन! मैं बात, मैं बात अपनी तरफ से ही कर रहा हूं, मैं उनकी तरफ से बात नहीं कर रहा हूं। हां। मेरा कहने का है बात को तू समझ। कि वो जो बोल रहा अपन वो कर रहे। उन्होंने बोला ये 5 लाख दे दो, अपन ने उनको 5 लाख दे दिए। है ना? अभी उन्होंने बोला कि 1 लाख दे दो, तो अपन उनको 1 लाख या 50,000 ये दे रहे, अभी। ठीक है ना?

उन्होंने बोला था अपने को कि भैया 20-25 दिन, एक महीने में काम हो जाएगा। आज कितना समय हो गया? तीन-साढ़े तीन महीने। है ना? अपने को कोई दिक्कत नहीं है, अभी अपना काम बस वहीं से हो जाने दे बस। इसके बाद मेरी बात सुन, उसके बाद पैमेंट अपने को... बात तो सुन, अपने को उसके बाद पैमेंट भैया अपने को ही करना है।

राहुल : हां, पैमेंट तो अपने को ही करना है, लेकिन काम कितने दिन में होगा वो है ना पिक्चर। अभी अपन चल बोल कर देंगे (गैंगस्टर सतीश भाऊ के बारे में बातचीत), तो उसके बाद अभी काम कितने दिन में करा दोगे वो बोल, फिर वो एक-दो महीने करके ना निकाल दे।

रोहित : मेरी बात सुन, अपने को तो देख वैसे भी ये पैसे देना (गैंगस्टर सतीश भाऊ को पैसे देने को लेकर बातचीत) है। तू समझ मेरी बात सुन, अपन ने बात की थी 5 लाख अभी देना है, 5 लाख रजिस्ट्री पे देना है। अभी देगा, तो उसमें से कट जाएंगे ना 50,000 जो कटेंगे।

राहुल : हां वो तो कट जाएगा। मैं तो बोल रहा हूं। काम कितने दिन में करके देंगे (गैंगस्टर सतीश भाऊ), ये पूछ रहा हूं अभी भी।

रोहित :अपन पैमेंट दे देंगे उनको (गैंगस्टर सतीश भाऊ को), अभी क्या उनसे बात कही नहीं है। अभी पैमेंट दे देंगे उनको और उनसे समय वापस से पूछ लेंगे अपन।

राहुल : हां नहीं तो, बोलना पहले का 20 दिन का 3 महीना हो गया और अभी 10-15 दिन दो फिर वो टालते रहो, फिर बोलना कोई रिस्पॉन्स नहीं देते हो।

रोहित : नहीं, नहीं। वो बात कर लेंगे अपन उनसे (गैंगस्टर सतीश भाऊ)। कोई दिक्कत नहीं है, बात करते हैं, उनसे (गैंगस्टर सतीश भाऊ) बात कर लेंगे अपन, कोई समस्या नहीं है।

राहुल : और ये रवि भाई को, अखंड नगर का कुछ काम-वाम दें-दें क्या? संदीप-वंदीप से काम लो प्लॉट-व्लोट का।

रोहित : एक 2 मिनट रुक जा, वाउचर डलवा के लगा रहा हूं तुझे वापस।

रिकॉर्डिंग - 2
बाणगंगा वाले मकान के मामले को लेकर राहुल यादव ने पहले खुद गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे रोहित बनासिया (सैनी) से बात की बाद में अपने दोस्त की बात कराई।

राहुल : हेलो।

रोहित : हेलो। हां। मैं यहां विजयनगर मार्केट में हूं।

राहुल : मैं कह रहा था कि मेरे दोस्त का अभी मेरे पास फोन आया था। उनके कहने का मतलब है कि, जैसा हम साइन (हस्ताक्षर) का बोल रहे हैं कि 15-20 दिन बाद करवा देंगे... तो मनोज से ऐसा कुछ करवा दो कि, मेरा तुमसे कोई लेना-देना नहीं है, मैं अपनी फैमिली से जो भी है उनसे खुद निपट लूंगा।

रोहित : अरे सब हो जाएगा भाई, सब हो जाएगा! उनसे कहो कि तुमसे बातें करने से पहले काम और पैमेंट का जो हमारा मामला आगे बढ़ा है, पहले उस चीज को पूरा करो। सब हो जाएगा, बातें करने से कुछ नहीं होगा।

तुम मेरी बात सुनो... पहले हमने सब चीजें बोल दी हैं उन्हें कि, तुम्हारी सारी चीजें हम करवा के देंगे। तो बात खत्म उसमें, तुमको कोई दिक्कत आएगी ही नहीं। उनका सारा मामला क्लियर करवा के देंगे।

राहुल : मैं दो मिनट में तेरी मेरे दोस्त से ही बात करवाता हूं। इसके बाद राहुल ने फोन अपने दोस्त को दे दिया।

राहुल का दोस्त : हेलो।

रोहित : हेलो। हां भैया, बोलिए। भैया, मेरी बात सुनिए... पहली बात तो आपको फोन उठाना चाहिए ना! आपको कितने फोन लगाए हमने। आपका जो काम है, वो सब हो गया है, सब सेट हो गया है। आपको वहां मकान में रहने जाना है, बाकी मनोज से जो मामला है वो सारी चीजें हम आपको क्लियर करवा के देंगे। आप और क्या चाहते हो उसमें, मुझे बताओ?

दोस्त : यार, हमारी पहले ऐसी बात हुई थी कि हम पूरा मामला क्लियर कर लेते... और उसके बाद पैसे का पूरा लेन-देन करके हमारा मामला पूरा खत्म हो जाता।

रोहित : नहीं, ऐसी मेरी बात किससे हुई थी?

दोस्त : ये राहुल भैया से ऐसी बात हुई थी मेरी।

रोहित : क्या बात हुई थी आपकी?

दोस्त : राहुल भैया से मेरी ऐसी बात हुई थी कि, भैया, आप मकान पे कब्जा दिला दो, हमारी लिखा-पढ़ी पूरी हो जाएगी और आप पूरे पैसे ले लेना।

रोहित : मेरी बात सुनो... कब्जा तो मैं आपको दिला ही रहा हूं। आप एक काम करो उसमें 10 लाख करवा दो, बाकी पैमेंट रोक दो। बाकी पैमेंट जब पूरा काम हो जाए तब करवा देना। कब्जा ले लो, आप वहां रहो, आराम से कोई भी दिक्कत आए तो मुझे फोन लगाओ। आपको सारी चीजें क्लियर करवा के... मैं क्या बोल रहा हूं, 10 से 15 दिन में आपको सारी चीजें क्लियर करवा दूंगा।

दोस्त : अच्छा, 10 से 15 दिन में क्लियर करवा दोगे।

रोहित : उससे ज्यादा समय नहीं लगेगा। आपका मैटर पूरा क्लियर करवा दूंगा। आप तो बिना बात के उसमें उलझ गए हो। उस मामले में कुछ भी नहीं है, आपको जबरदस्ती उलझा दिया गया है। उसकी पूरी कहानी हमारे पास है और वहां के सारे लोग हमारे पास आके बैठ गए हैं।

दोस्त : ये जैसे परिवार के रूप से सब मिले हुए हैं?

रोहित : सब मिला-जुला मामला है उसमें और सबको हमने बैठा दिया है। सब चीजे हो गई हैं, सब सेट कर दिया है। उन लोगों को भी बैठाना पड़ा, पहले उन्हें पता नहीं था कि मामला कहां से चल रहा है। अब उन्हें सब समझ आ गया है। अब उन्होंने बोल दिया है कि, भैया जैसा आप बोलोगे वैसा हम कर लेंगे।

दोस्त : अच्छा, अभी कुछ ऐसा कर सकते हैं क्या कि हम कोई एग्रीमेंट कर लें, जैसे जीतू से या किसी से?

रोहित : क्या मतलब, मैं समझा नहीं... कैसा एग्रीमेंट?

दोस्त : एग्रीमेंट जैसे ऐसा कुछ हो जाए कि मुझे आपके इस मकान से कोई लेना-देना नहीं है, ऐसी लिखा-पढ़ी तो होगी ही ना।

रोहित : वो मैं आपको सारी चीजें करवा के दूंगा।

दोस्त : नहीं, वो तो जैसे आप 10-15 दिन बाद बोल रहे हो, अगर अभी कुछ हो जाए जैसे आज पैमेंट देते हैं...।

रोहित : देखो मेरी बात सुनो, आप जैसे ही मकान में रहने जाओगे ना...सबसे पहले आपकी जाहिर सूचना (पब्लिक नोटिस) जाएगी। वो सारी चीजें मैं करवा के दूंगा। आप वहां रहना, 8-10 दिन वहां की चीजें समझना।

आप से मनोज कोई बात नहीं करेगा, जो भी बात होगी वो हमारी होगी। मनोज से आपका कोई लेना-देना नहीं है। आपका मैटर वहां खत्म हो गया, अब हमारा मैटर उससे शुरू हो गया।

दोस्त :तो ये जैसे हमें कभी कोई दुख-तकलीफ देगा तो?

रोहित : कौन?

दोस्त : मनोज।

रोहित : क्या देगा?

दोस्त :दुख-तकलीफ देगा हमें कभी तो?

रोहित : कोई तकलीफ नहीं देगा! अगर तकलीफ दे तो आप राहुल भैया को फोन लगाना, तुरंत आपका समाधान हो जाएगा। पहली बात तो वो कुछ करेगा ही नहीं और करेगा तो वो उसका आखिरी और लास्ट काम होगा।

दोस्त : हमारा यह है कि सब शांति और प्रेम से हो जाए यार...।

रोहित : भैया, मेरी बात सुनो! आप कोई टेंशन मत लो। वो इतना बड़ा भी नहीं है कि हमसे लड़ लेगा। जब हमने उसको बैठा दिया तो हम उसको चुप कराने की ताकत भी रखते हैं! वो आपको कुछ नहीं करेगा।

मैंने आपसे कहा ना, आप जो कह रहे हो कि कल से कुछ बोलेगा तो?, वो बात सेकंडरी है। वो पहली बात तो कुछ बोलेगा ही नहीं! और अगर उसने गलती से कुछ बोल भी दिया, तो वो उसका आखिरी बार रहेगा।

दोस्त : चलो ठीक है भैया, मैं दोबारा फोन करवाता हूं आपको।

रोहित : हां, मेरी राहुल भैया से बात कराओ।

संबंधित समाचार

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

2 minutes ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

7 minutes ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

15 minutes ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

18 minutes ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

24 minutes ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

25 minutes ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

38 minutes ago
पड़ोसी देश में सियासी संकट
Top News

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

about 1 hour ago
काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म
Top News

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

about 1 hour ago
मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

about 1 hour ago
खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला
Top News

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

about 1 hour ago
राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता
Top News

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई करने की तैयारी में थे आरोपी

about 1 hour ago
सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें
Top News

सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज फिर मैदान में सीजेपी

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार:टीम इंडिया की जर्सी खरीदने प्रशंसकों में मची होड़

about 1 hour ago
नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा
Top News

नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा:तीन बार फूटी पाइपलाइन; जर्जर हो रहा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

about 1 hour ago
2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत
Top News

2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत:प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या; युवक ने लगाई फांसी

about 2 hours ago
डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप
Top News

डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप:संचालक की पत्नी और बेटा भी आरोपी; जंगल में मिले मवेशी

about 2 hours ago
नवरात्रि महापर्व पर महाप्रसादी
Indore

नवरात्रि महापर्व पर महाप्रसादी:खुलासा फर्स्ट के आंगन में भरे रहेंगे मां भगवती के भंडार

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीजेपी नेता का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी नेता का आरोप:हमें किडनैप किया गया; राजधानी में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, कई हिरासत में

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!