जल आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या का त्वरित निराकरण करें: निगमायुक्त पहुंचे जलूद, फिल्टर व क्लोरीनेशन की ली जानकारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं निर्बाध बनाए रखने के लिए निगमायुक्त ने जलूद व भकलाय में नर्मदा जल प्रदाय परियोजना के पंपिंग स्टेशन एवं इंटेकवेल का निरीक्षण किया। इस दौरान फिल्टर स्टेशन और क्लोरीनेशन के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेकर उन्हें बेहतर व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने जलूद व भकलाय स्थित नर्मदा फेस-1, फेस-2, फेस-3 एवं फेस-4 अंतर्गत पंपिंग स्टेशन, इंटेकवेल, स्काडा सिस्टम, पंप हाउस एवं पाइप लाइन का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली कि कैसे जल को पंप कर इंदौर तक लाया जाता है, जल शोधन की प्रक्रिया कैसे की जाती है, किस प्रकार क्लोरीनीकरण कर नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाता है।
इस मौके पर जल शोधन संयंत्र प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया। जहां उनके समक्ष जल की गुणवत्ता का परीक्षण कराया गया। उन्होंने परीक्षण प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए जल की गुणवत्ता को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही निगमायुक्त ने जलूद एवं भकलाय में स्थित फिल्टर प्लांट एवं पंप हाउस के निरीक्षण के दौरान बीपी टैंक में हो रहे लीकेज के कार्य को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
जलापूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित रहे
उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न न हो और जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे। निगमायुक्त ने मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि नर्मदा जल प्रदाय प्रणाली के समस्त घटकों का नियमित निरीक्षण एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाए तथा जलापूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या का त्वरित निराकरण किया जाए, जिससे शहरवासियों को निरंतर स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
संबंधित समाचार

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!