दुष्कर्म की एफआईआर पर उठ रहे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूडिया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर कथित शारीरिक शोषण के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़िता का आरोप है शिकायत में कई गंभीर तथ्य बताए थे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते समय कई महत्वपूर्ण बिंदु शामिल ही नहीं किए।
पीड़िता का आरोप है पड़ोसी अजय पाटिल ने वर्षों प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और इसी भरोसे पर शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसे महालक्ष्मी नगर स्थित एक होटल में बुलाकर कई बार शोषण किया और हर बार शादी का भरोसा दिया।
कराया अवैध गर्भपात
पीड़िता ने शिकायत में बताया 2025 में गर्भवती हो गई थी। यह बात आरोपी को पता चली तो उसने उसे गर्भपात की गोली खिलाकर गर्भ खत्म करा दिया। यह गंभीर आरोप शिकायत में लगाया था लेकिन पुलिस ने एफआईआर में इसका उल्लेख नहीं किया।
जातिगत अपमान का भी आरोप
पीड़िता का आरोप है संबंध की जानकारी दोनों परिवारों को लगी तो आरोपी और उसके परिजनों ने शादी से साफ इनकार कर दिया। उसे यह कहकर अपमानित किया गया वह निचली जाति से है। आरोपी उच्च समाज से होने के कारण विवाह नहीं करेगा। उसने पुलिस को यह बात भी बताई थी लेकिन यह तथ्य भी रिपोर्ट में दर्ज नहीं किया गया।
वीडियो वायरल करने की धमकी
पीड़िता के अनुसार, जब उसने आरोपी से शादी की बात की तो उसने साफ मना कर दिया और धमकी दी शादी का दबाव बनाया तो अपने पास मौजूद उसके फोटो और वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगा। इन धमकियों के कारण काफी समय तक डरी रही। आखिरकार मां के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल: सबसे बड़ा सवाल है पीड़िता के गंभीर आरोप जैसे गर्भपात और जातिगत अपमान एफआईआर में शामिल क्यों नहीं किए गए। आगे की जांच और कार्रवाई पर भी नजरें टिकी हैं।
संबंधित समाचार

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप:लव जिहादी शिक्षक गिरफ्तार; शादी का झांसा देकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, POCSO में केस दर्ज

मानसिंह से नहीं हुआ खुलासा चंदर हत्याकांड का:दो दिन रिमांड के बाद भी खाली हाथ पुलिस

झिलमिलाए ‘आशीर्वाद’ के करोड़ों दीपक:कहीं दीप जले, कहीं दिल

तेज रफ्तार नगर निगम की गाड़ी दुकान में घुसी:शटर-दीवार टूटी; दो स्कूटर और ठेला भी चपेट में, एक व्यक्ति घायल

मेडिकैप्स स्कूल में पहली मंजिल से गिरी 9वीं की छात्रा:पानी की बोतल उठाते समय हुआ हादसा; परिसर में मचा हड़कंप

देखिए वीडियो:धर्मनगरी में इतने लाख दीपों का रिकॉर्ड; घाट से महालोक तक जगमगाया शहर, इतने हजार वॉलंटियर्स ने तीन मिनट में जलाए दीये

'जेन-जी' की उम्मीद हैं राहुल गांधी:युवाओं को राजनीति से नहीं; जमीनी मुद्दों और समाधान से है सरोकार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:युवती ने युवक पर मारपीट कर सिगरेट से जलाने का लगाया आरोप; कॉमन हॉस्टल में हुई थी पहचान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संतों से लिया आशीर्वाद:इन संतों से की मुलाकात; सिंहस्थ की तैयारियों पर हुई चर्चा

देखिए वीडियो:युवा धर्म संसद में संघ प्रमुख बोले; ‘रिलिजन’ धर्म नहीं, जीवन का अनुशासन', धर्मनगरी में 24 राज्यों से जुटे युवा

MP में मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मिजाज:इस तारीख तक बारिश-आंधी के आसार; लो प्रेशर और नए सिस्टम से बढ़ सकती है गतिविधि

निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी:महिला की मौत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; चालक वाहन छोड़कर फरार

छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त:आयोजकों के सामने रखी 31 शर्तें; ये इंतजाम जरूरी

देखिए वीडियो:‘राज की बात’ पर सियासी चर्चा; सीएम ने की इस नेता की तारीफ, मंत्री बोले- एक राज पता चला

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान:10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

देखिए वीडियो:देखिए वीडियो: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!