विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: कार्यपरिषद सदस्य ने कुलगुरु को लिखा पत्र; कठोर कार्रवाई की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) में हाल ही में हुई मारपीट की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कार्यपरिषद सदस्य डॉ. वैशाली वाईकर ने कुलगुरु के नाम पत्र लिखकर यूनिवर्सिटी प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और तत्काल सख्त कदम उठाने की मांग की है।
डॉ. वाईकर ने पत्र में कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा से जुड़ी खामियों को वे पहले भी कार्यपरिषद की बैठकों और सीधे कुलगुरु के संज्ञान में ला चुकी हैं, लेकिन समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। इसी लापरवाही के कारण परिसर में लगातार आपराधिक और असामाजिक घटनाएं बढ़ रही हैं।
पत्र में उन्होंने कई गंभीर मुद्दे उठाए हैं। इनमें प्राध्यापकों और कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट की घटनाएं, परिसर में वाहनों की चोरी, बाहरी तत्वों की आवाजाही और नशाखोरी, अपर्याप्त लाइट व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों का अभाव और विभागों व हॉस्टलों में खराब सफाई व्यवस्था शामिल हैं। उनका कहना है कि इन समस्याओं के चलते विश्वविद्यालय का माहौल असुरक्षित होता जा रहा है।
डॉ. वाईकर ने स्पष्ट रूप से लिखा है कि यदि समय रहते ठोस और कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में और गंभीर घटनाएं सामने आ सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल मजबूत किया जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
गौरतलब है कि हाल ही में तक्षशिला परिसर स्थित स्कूल ऑफ ट्राइबल स्टडीज में एमए की परीक्षा के दौरान एक छात्र ने विभागाध्यक्ष के सामने ही शिक्षक के साथ मारपीट की थी। इस घटना के बाद से ही विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
संबंधित समाचार

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार:सीजेआई के मिलने से मना करने के बावजूद विपक्ष ने निकाला मार्च

इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज:फैसले को बताया गैरकानूनी; ये संवेदनशील इलाके भी सूची में शामिल

ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार

सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!:कई कनेक्शनों पर सालभर में शून्य या नाममात्र खपत

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!