खबर
Top News

दर्जनभर विभागों में पदोन्नति प्रक्रिया आगे बढ़ी: पुलिस मुख्यालय ने मांगी अधिकारियों की जानकारी; इतने कार्यवाहक डीएसपी को नियमित पदोन्नति का इंतजार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 जुलाई 2026, 1:03 pm
शेयर करें:
दर्जनभर विभागों में पदोन्नति प्रक्रिया आगे बढ़ी

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को गति मिलने लगी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के बाद विभिन्न विभागों में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के अधीन गृह विभाग में पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं होने से सवाल उठ रहे थे। अब पुलिस मुख्यालय ने आवश्यक तैयारियां तेज कर दी हैं और डीपीसी के लिए संबंधित जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कई विभागों में हो चुकी हैं डीपीसी बैठकें
जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) में 6 जुलाई से विभिन्न विभागों की विभागीय पदोन्नति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। अब तक करीब एक दर्जन विभागों में पदोन्नति से संबंधित प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं पुलिस विभाग में डीपीसी की बैठक निर्धारित नहीं होने के कारण लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों में असंतोष की स्थिति बनी हुई थी।

पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पत्र
पुलिस मुख्यालय ने अब पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए सभी पुलिस इकाइयों से आवश्यक जानकारी मांगी है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) अमित सक्सेना द्वारा जारी पत्र में उपनिरीक्षक (एसआई) से निरीक्षक, सूबेदार से रक्षित निरीक्षक तथा सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए पात्र अधिकारियों का विवरण तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा एक अन्य पत्र के माध्यम से यह जानकारी भी मांगी गई है कि 1 जनवरी 2026 की स्थिति में किसी अधिकारी के विरुद्ध विभागीय जांच, अनुशासनात्मक कार्रवाई अथवा अन्य कोई मामला लंबित है या नहीं। यह जानकारी डीपीसी के दौरान पात्रता तय करने के लिए आवश्यक मानी जा रही है।

आज होगी महत्वपूर्ण बैठक
पुलिस मुख्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, डीपीसी से संबंधित सभी जानकारियां एकत्र करने के बाद गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्राप्त सूचनाओं की समीक्षा कर डीपीसी की तिथि और आगे की प्रक्रिया पर निर्णय लिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि बैठक के बाद देर शाम तक पदोन्नति प्रक्रिया की समय-सीमा को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

183 कार्यवाहक डीएसपी को नियमित पदोन्नति का इंतजार
पुलिस विभाग में सबसे अधिक निगाहें उन 183 अधिकारियों पर टिकी हैं, जिन्हें कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) का प्रभार दिया गया है। मार्च 2024 में विभाग ने 103 निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को कार्यवाहक डीएसपी बनाया था। बाद में अन्य आदेश जारी होने के बाद यह संख्या बढ़कर 183 हो गई। अब ये सभी अधिकारी नियमित पदोन्नति के लिए डीपीसी पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं।

डीपीसी पूरी होने के बाद ही उन्हें नियमित डीएसपी का दर्जा मिलेगा और इसके बाद विभाग में आगे की पदोन्नति प्रक्रिया का रास्ता भी साफ होगा। इसी प्रकार कार्यवाहक निरीक्षक के रूप में कार्यरत अधिकारियों को भी नियमित पदोन्नति मिलने की उम्मीद है।

हाईकोर्ट की सुनवाई से पहले प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश
सूत्रों के अनुसार, पुलिस विभाग पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का प्रयास कर रहा है क्योंकि पदोन्नति से जुड़ा मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को प्रस्तावित है।

अधिकारियों को आशंका है कि यदि न्यायालय से किसी प्रकार का अंतरिम आदेश जारी होता है तो पदोन्नति प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। यही कारण है कि विभाग समय रहते डीपीसी की कार्रवाई पूरी करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है।

अधिकारियों में बढ़ी उम्मीद
डीपीसी की तैयारी शुरू होने के बाद लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे पुलिस अधिकारियों में उम्मीद बढ़ी है। यदि प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी हो जाती है, तो बड़ी संख्या में अधिकारियों को नियमित पदोन्नति का लाभ मिलेगा और विभाग में लंबे समय से लंबित पदोन्नति का रास्ता भी साफ हो सकेगा।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 8 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 8 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 8 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 8 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 9 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 9 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 9 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 9 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 9 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 9 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 9 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 9 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 9 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 9 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 10 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 10 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 10 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!