जल संकट से निपटने की तैयारी: 6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कम बारिश के चलते शहर में जल संकट की आशंका बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए नगर निगम ने पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
निगम शहर में मौजूद 6 हजार से अधिक सरकारी बोरिंग की जांच कराने जा रहा है।
500 से ज्यादा बोरिंग पर कब्जे की आशंका
आशंका है कि इनमें से कम से कम 500 से ज्यादा बोरिंग पर प्रभावशाली लोगों ने कब्जा कर रखा है, जिसके कारण स्थानीय रहवासियों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
बोरिंग की स्थिति की जांच करेगी टीमें
नगर निगम जोनल स्तर पर टीमें गठित कर इन बोरिंग की स्थिति की जांच करेगा। जहां सरकारी बोरिंग पर अवैध कब्जा पाया जाएगा, वहां उन्हें आम जनता के उपयोग के लिए उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही पानी बेचने वाले निजी बोरिंग को अधिग्रहित करने की योजना भी बनाई जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर इनसे निगम के टैंकर भरे जा सकें।
शहर में सवा लाख से ज्यादा बोरिंग
इंदौर का एक बड़ा हिस्सा अब भी नर्मदा जल की पाइपलाइन से वंचित है। ऐसे क्षेत्रों में पेयजल और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बोरिंग पर निर्भरता बनी हुई है।
अनुमान के मुताबिक, शहर में सवा लाख से अधिक बोरिंग हैं, जिनमें 6 हजार से ज्यादा नगर निगम के हैं। कुछ इलाकों में रहवासियों ने जनसहयोग से पाइपलाइन बिछाकर घरों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की है।
वहीं, कई क्षेत्रों में लोगों को पानी भरने के लिए बोरिंग तक जाना पड़ता है। सरकारी बोरिंग स्थापित करने का उद्देश्य स्थानीय लोगों को आसानी से पानी उपलब्ध कराना है, लेकिन कुछ स्थानों पर इनके सीमित लोगों के उपयोग में होने की आशंका जताई जा रही है।
500 सरकारी बोरिंग पर कब्जे की आशंका
नगर निगम को आशंका है कि शहर के कुछ क्षेत्रों में प्रभावशाली लोगों ने सरकारी बोरिंग पर कब्जा कर रखा है।
ऐसे में इनका पानी पूरे क्षेत्र के रहवासियों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
निगम की टीमें बोरिंग की जांच कर यह पता लगाएंगी कि उनका इस्तेमाल किस तरह हो रहा है और क्या स्थानीय लोगों को पर्याप्त पानी मिल रहा है।
जांच में अवैध कब्जे की पुष्टि होने पर बोरिंग को आम जनता के लिए खुलवाने की कार्रवाई की जाएगी।
पानी बेचने वाले निजी बोरिंग भी निगम के निशाने पर
नगर निगम को यह जानकारी भी मिली है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ निजी बोरिंग से पानी निकालकर बेचा जा रहा है।
जल संकट की स्थिति से निपटने के लिए ऐसे बोरिंग को अधिग्रहित करने की योजना बनाई जा रही है।
इससे निगम को टैंकर भरने के लिए अतिरिक्त जल स्रोत मिल सकेंगे और जरूरतमंद क्षेत्रों में पानी पहुंचाने में मदद मिलेगी।
निगम का कहना है कि पिछले वर्ष भी इस तरह की व्यवस्था की गई थी।
इस बार भी जल संकट की आशंका को देखते हुए सरकारी बोरिंग की जांच और निजी जल स्रोतों के उपयोग की तैयारी की जा रही है।
कम बारिश के बीच जल प्रबंधन पर जोर
अल्पवर्षा के कारण आने वाले समय में पानी की उपलब्धता चुनौती बन सकती है।
ऐसे में नगर निगम सरकारी बोरिंग का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने और अतिरिक्त जल स्रोतों को जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल करने की तैयारी में जुटा है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!