खबर
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज: मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अक्टूबर 2026, 2:45 pm
शेयर करें:
भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

मैच से पहले खिलाड़ियों की फिटनेस, डाइट और रिकवरी पर खास फोकस किया जा रहा है।

वेस्टइंडीज टीम ने की डिमांड
इसी बीच वेस्टइंडीज टीम की एक खास डिमांड ने सबका ध्यान खींचा है। वेस्टइंडीज टीम मैनेजमेंट ने मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) से अतिरिक्त मात्रा में नारियल पानी उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

MPCA के CEO रोहित पंडित के मुताबिक, खिलाड़ियों के लिए सामान्य तौर पर नारियल पानी की व्यवस्था रहती है, लेकिन इस बार कैरेबियाई टीम ने इसका एक्स्ट्रा स्टॉक रखने को कहा है।

इंदौर की गर्मी में हाइड्रेशन पर फोकस
बारिश के बाद इंदौर में तापमान बढ़ने से गर्मी और ड्राई हीट महसूस हो रही है। ऐसे मौसम में मैदान पर लंबे समय तक दौड़ने और लगातार बल्लेबाजी-गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों के लिए शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखना जरूरी होता है।

इसी को देखते हुए वेस्टइंडीज टीम चाहती है कि खिलाड़ियों को जरूरत के समय नारियल पानी आसानी से उपलब्ध रहे।

वेज मेन्यू पर भी खास ध्यान
दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए उनकी डाइट और पसंद के मुताबिक भोजन तैयार किया जाएगा। इस बार वेजेटेरियन विकल्पों पर भी खास जोर दिया जा रहा है।

खिलाड़ियों की फिटनेस, एनर्जी जरूरत और मैच के बाद रिकवरी को ध्यान में रखते हुए होटल में विशेष मेन्यू तैयार किया जा रहा है।

मैच के बाद आइसबाथ से होगी रिकवरी
मैच और प्रैक्टिस सेशन के बाद खिलाड़ियों की रिकवरी के लिए आइसबाथ टब की व्यवस्था भी की जा रही है।

टी-20 फॉर्मेट में खिलाड़ियों को कम समय में काफी शारीरिक मेहनत करनी पड़ती है, ऐसे में मांसपेशियों की रिकवरी के लिए जरूरी सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

टीम इंडिया रेडिसन, वेस्टइंडीज मैरियट में रुकेगी
इंदौर आने के बाद भारतीय टीम के लिए रेडिसन होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है, जबकि वेस्टइंडीज टीम मैरियट होटल में रहेगी।

दोनों टीमों के पहुंचने से पहले होटल, प्रैक्टिस सेशन, ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मैदान पर मुकाबला शुरू होने से पहले ही इंदौर में तैयारियों का रोमांच बढ़ गया है।

अब नजरें 11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले पर हैं।

संबंधित समाचार

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

10 minutes ago
चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार
Top News

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

14 minutes ago
चलती कार में अचानक लगी आग
Top News

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

21 minutes ago
विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा
Top News

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

23 minutes ago
पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट
Top News

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

27 minutes ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

33 minutes ago
चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी
Top News

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

35 minutes ago
रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए
Top News

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

about 1 hour ago
60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन
Top News

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

about 1 hour ago
सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी
Top News

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

about 1 hour ago
सड़क पर उतरे छात्र
Top News

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

about 1 hour ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

about 2 hours ago
सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

about 2 hours ago
CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत
Top News

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

about 2 hours ago
ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल
Top News

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

about 2 hours ago
अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत
Top News

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

about 2 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Top News

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

about 3 hours ago
नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

about 3 hours ago
सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज
Top News

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

about 3 hours ago
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना
Top News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!