दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज: रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में दशहरा पर्व को लेकर शहर के दशहरा मैदान में तैयारियां तेज हो गई हैं। दशहरा महोत्सव समिति भव्य रावण दहन की तैयारियों में जुटी है। रावण के दसों मुख बनाने का काम पूरा हो चुका है।
250 फीट ऊंची लंका तैयार की जाएगी
अब उसका धड़ और 250 फीट ऊंची लंका तैयार की जाएगी। समिति के अनुसार, 20 अक्टूबर को शाम 7 बजे रावण और लंका का दहन किया जाएगा।
आतिशबाजी इस बार भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेगी
मैदान में कलाकार लगातार निर्माण कार्य में जुटे हैं। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए समिति के पदाधिकारी भी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
रावण और लंका दहन के साथ होने वाली आतिशबाजी इस बार भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेगी।
रावण के दसों मुख तैयार, अब धड़ और लंका का निर्माण
दशहरा मैदान दशहरा महोत्सव समिति के संयोजक सत्यनारायण सलवाडिया और पिंटू जोशी ने बताया कि रावण और लंका निर्माण का काम तेजी से किया जा रहा है।
रावण के दसों मुख तैयार हो चुके हैं। अब उसके धड़ और विशाल लंका के निर्माण का काम आगे बढ़ाया जाएगा।
निर्माण कार्य में मनोज तोमर, अतुल हर्निया, राजेश छैबला, गणेश विजयराय, प्रवीण हड़गांवकर, राकेश वर्मा और विनय हड़गांवकर सहित अन्य कलाकार योगदान दे रहे हैं।
50 साल से निशुल्क आतिशबाजी कर रहा गेरा परिवार
समिति के संयोजक सत्यनारायण सलवाडिया ने बताया कि दशहरा मैदान में रावण दहन के दौरान पिछले 50 वर्षों से गेरा परिवार की खेमा एजेंसी निशुल्क आतिशबाजी करती आ रही है। इस साल भी रावण और लंका दहन के साथ रंग-बिरंगी आतिशबाजी की जाएगी।
आतिशबाजी के दौरान आसमान में रंगों की छटा देखने को मिलेगी। आयोजन में आने वाले दर्शकों के लिए यह प्रमुख आकर्षणों में से एक रहेगा।
आयोजन को भव्य बनाने में जुटे समिति पदाधिकारी
दशहरा महोत्सव को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। इनमें सुरेश मिंडा, नारायण सिंह यादव, प्रहलाद शर्मा, जितेंद्र रावरिया, वीरू झंझोट और शंकर चिंतामणि सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।
शहर के कई स्थानों पर होगा रावण दहन
दशहरा मैदान के अलावा इंदौर के उषागंज-छावनी, चिमनबाग मैदान, जेल रोड, तिलक नगर और विजय नगर में भी रावण दहन के आयोजन होंगे।
इसके साथ ही शहर की कई कॉलोनियों और मोहल्लों में भी दशहरा उत्सव मनाया जाएगा।
शहरा पर्व को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। आने वाले दिनों में आयोजन स्थलों पर तैयारियां और तेज होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!