MP कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी: दिल्ली बुलाए गए दिग्गज; इन पर गिर सकती है गाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में कसावट लाने की कवायद तेज हो गई है। कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश के शीर्ष नेताओं को दिल्ली बुलाया है। 4 अगस्त को दिल्ली में मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक होगी, जिसमें संगठन की मौजूदा स्थिति से लेकर जिलाध्यक्षों के प्रदर्शन तक की समीक्षा की जाएगी।
इनको दिए शामिल होने के निर्देश
बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित प्रदेश के सभी सह-प्रभारियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाध्यक्षों का देखा जाएगा रिपोर्ट कार्ड
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मध्यप्रदेश में चल रहे कांग्रेस के 'संगठन सृजन' अभियान की विस्तृत समीक्षा होगी। आलाकमान जिला स्तर पर पार्टी की गतिविधियों और जिलाध्यक्षों के कामकाज की रिपोर्ट भी देखेगा। बताया जा रहा है कि जिन जिलाध्यक्षों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है या जो संगठन की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं, उनके संबंध में भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है। ऐसे जिलों में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना जताई जा रही है।
जिला-ब्लॉक स्तर तक संगठन की होगी समीक्षा
बैठक में प्रदेश संगठन के साथ जिला और ब्लॉक स्तर पर चल रही गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। पार्टी यह आकलन करेगी कि संगठन सृजन अभियान के बाद जमीनी स्तर पर कांग्रेस कितनी मजबूत हुई है और किन क्षेत्रों में अभी बदलाव की जरूरत है।
आगामी चुनावों के लिए बनेगा रोडमैप
कांग्रेस नेतृत्व आगामी राजनीतिक और चुनावी चुनौतियों को देखते हुए मध्यप्रदेश के लिए नया रोडमैप भी तैयार कर सकता है। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और प्रदेश में पार्टी की राजनीतिक गतिविधियां बढ़ाने पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के मौजूदा मुद्दों पर सरकार को घेरने और कांग्रेस की आगे की रणनीति पर भी मंथन होगा।
समीक्षा के बाद हो सकते हैं बड़े बदलाव
दिल्ली में होने वाली बैठक को मध्यप्रदेश कांग्रेस के लिए अहम माना जा रहा है। संगठन और जिलाध्यक्षों की रिपोर्ट पर चर्चा के बाद प्रदेश कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक फेरबदल देखने को मिल सकते हैं।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!