पोस्टर पॉलिटिक्स से गरमाई सियासत: विधायक को दरकिनार करने पर समर्थक नाराज; निगम अधिकारियों तक पहुंची शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बेतरतीब बैनर, पोस्टर और होर्डिंग को लेकर न्यायालय की सख्त टिप्पणियों के बावजूद राजनीतिक पोस्टरबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है।
पिछले कुछ दिनों में धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के पोस्टरों को लेकर इंदौर में नई तरह की सियासी खींचतान देखने को मिल रही है। विवाद इस बात को लेकर है कि आयोजनों के पोस्टरों में किन नेताओं को जगह दी गई और किन्हें नजरअंदाज किया गया।
ताजा मामला विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-3 से जुड़ा है, जहां एक प्रमुख धार्मिक आयोजन के पोस्टरों में स्थानीय विधायक गोलू शुक्ला का फोटो और नाम नहीं होने पर उनके समर्थक नाराज हो गए। मामला स्थानीय स्तर से निकलकर प्रदेश भाजपा के नेताओं तक पहुंचने की चर्चा है।
धार्मिक यात्रा के पोस्टरों से स्थानीय नेताओं के फोटो गायब
विधानसभा-3 के कई इलाकों में धार्मिक यात्रा से जुड़े पोस्टर लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इन पोस्टरों को भाजपा के प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे के समर्थकों अस्सू हार्डिया एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा लगवाया गया था।
पोस्टरों में विधायक गोलू शुक्ला के अलावा पार्षद मनीष शर्मा और कुछ अन्य स्थानीय भाजपा नेताओं के नाम एवं फोटो नहीं होने पर समर्थकों ने आपत्ति जताई।
कुछ नेताओं के समर्थकों ने पोस्टरों के फोटो और वीडियो के साथ नगर निगम के अधिकारियों से भी शिकायत की और इन्हें हटाने की मांग की।
हालांकि, पोस्टरों पर प्रभावशाली नेताओं के फोटो होने के कारण निगम स्तर पर कार्रवाई को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।
पोस्टर बना सियासी शक्ति प्रदर्शन का जरिया
इंदौर में इन दिनों पोस्टर पॉलिटिक्स को लेकर भाजपा के स्थानीय नेताओं और उनके समर्थकों के बीच खींचतान बढ़ती नजर आ रही है।
किसी पोस्टर में किसी नेता का फोटो नहीं होने को महज डिजाइन या आयोजन की व्यवस्था नहीं, बल्कि राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
स्थानीय नेताओं के समर्थकों का दावा है कि विधानसभा या वार्ड क्षेत्र में सक्रिय किसी नेता को पोस्टर से दूर रखना भविष्य की राजनीतिक दावेदारी का संकेत भी हो सकता है। हालांकि, आयोजकों की ओर से इसे धार्मिक कार्यक्रम बताते हुए राजनीतिक रंग देने से इनकार किया जा रहा है।
अवैध कॉलोनी के प्रकरण का भी जिक्र
पोस्टर विवाद के बीच भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे के समर्थक अस्सू हार्डिया को लेकर भी आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं। एक नेता के समर्थक ने हार्डिया पर अवैध कॉलोनी काटने के प्रकरण में मामला दर्ज होने का आरोप लगाया है।
वहीं पोस्टर लगाने वाले पक्ष की ओर से सफाई दी गई कि यह धार्मिक आयोजन से जुड़ा कार्यक्रम था और ऐसे आयोजनों के पोस्टरों पर फोटो लगाने को लेकर कोई निर्धारित पार्टी लाइन नहीं है। उनका कहना है कि पोस्टर को राजनीतिक विवाद से जोड़ना उचित नहीं है।
फिलहाल पोस्टर में फोटो और नाम को लेकर शुरू हुआ यह विवाद भाजपा के स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर संगठन स्तर पर क्या रुख सामने आता है, इस पर सभी की नजरें हैं।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!