खबर
Top News

उपचुनाव की हार से भाजपा में सियासी हलचल: सीएम बोले- जनता का फैसला स्वीकार; नरोत्तम ने कहा- मेरा पटाक्षेप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अगस्त 2026, 10:31 pm
शेयर करें:
उपचुनाव की हार से भाजपा में सियासी हलचल

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को छह हजार से अधिक मतों से हराकर सीट अपने पास बरकरार रखी।

नतीजे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जहां जनादेश को स्वीकार करते हुए भाजपा के प्रदर्शन में सुधार की बात कही, वहीं पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान ने सियासी चर्चाओं को तेज कर दिया। दूसरी ओर भाजपा की वरिष्ठ नेता इमरती देवी ने हार के पीछे ‘भीतरघात’ को जिम्मेदार बताकर पार्टी की अंदरूनी राजनीति पर नया सवाल खड़ा कर दिया है।

मुख्यमंत्री बोले- जनता का फैसला सबसे बड़ा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चुनाव परिणाम पर कहा कि दतिया कांग्रेस की सीट थी और कांग्रेस ने इसे बरकरार रखा है। भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में अपना प्रदर्शन बेहतर किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “लोकतंत्र में जनता का फैसला सबसे बड़ा होता है। हमने अपनी बात रखी, कांग्रेस ने अपनी बात रखी और जनता ने जो निर्णय दिया, उसे हम स्वीकार करते हैं।”

उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव परिणाम की समीक्षा करेगी और आने वाले समय में अधिक ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

नरोत्तम मिश्रा बोले- मेरा पटाक्षेप हो गया
भाजपा की हार के बाद सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान की हो रही है। मिश्रा ने कहा कि अब उनकी किसी पद को लेने की इच्छा नहीं है।

उन्होंने कहा, “मेरा पटाक्षेप हो गया। मेरी अब सिर्फ इतनी इच्छा है कि पार्टी मुझे कार्यकर्ता के रूप में काम करने का अवसर देती रहे।”

नरोत्तम मिश्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी राज्यसभा या लोकसभा जाने की इच्छा नहीं जताई। उनकी इच्छा विधानसभा चुनाव लड़ने की थी और इसके लिए उन्होंने टिकट भी मांगा था, लेकिन पार्टी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया।

टिकट चाहते थे नरोत्तम, पार्टी ने आशुतोष पर लगाया था दांव
दतिया उपचुनाव में प्रत्याशी चयन के दौरान नरोत्तम मिश्रा का नाम लगातार चर्चा में रहा था। वे चुनाव लड़ना चाहते थे और नामांकन पत्र भी ले चुके थे, लेकिन अंतिम समय में भाजपा ने आशुतोष तिवारी को मैदान में उतार दिया।

इसके बावजूद चुनाव प्रचार और भाजपा की रणनीति में नरोत्तम मिश्रा की अहम भूमिका रही। अब पार्टी की हार के बाद उनका ‘पटाक्षेप’ वाला बयान राजनीतिक गलियारों में कई मायने निकाले जाने की वजह बन गया है।

अपने इलाके में भी भाजपा को नहीं दिला सके बढ़त
भाजपा के लिए नतीजों में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया। नरोत्तम मिश्रा से जुड़े क्षेत्र में भी भाजपा को अपेक्षित वोट नहीं मिले। इससे चुनाव में भाजपा के स्थानीय समीकरण और संगठन की रणनीति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इमरती देवी बोलीं- भीतरघात नहीं होता तो नतीजा अलग होता

भाजपा की वरिष्ठ नेता इमरतीदेवी बोलीं अगर भीतरघात नहीं होता तो चुनाव का नतीजा अलग हो सकता था। उनके इस बयान के बाद भाजपा में अंदरूनी मतभेद और स्थानीय गुटबाजी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 7 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 7 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 8 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 8 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 8 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 8 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 8 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 8 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 8 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 8 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 8 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 9 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 9 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 9 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 9 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 9 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 9 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 9 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!