मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर: गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नवरात्रि व कल भारत-वेस्टइंडीज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर पुलिस ने अपनी तैयारी पुख्ता कर ली हैं। त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था, सौहार्द और सुगम यातायात के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को बैठक में जरूरी निर्देश दिए।
गरबा पंडालों में सुरक्षा नियमों का पालन कराने के साथ महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने को कहा गया।
कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सभी प्रमुख मंदिरों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिसबल तैनात किया जाए। गरबा आयोजनों की अनुमति और निर्धारित शर्तों के पालन की जांच की जाए।
आयोजकों को प्रवेश और निकास द्वारों पर व्यवस्था मजबूत रखने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कहा गया। सभी गरबा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे चालू रखने, जरूरत के अनुसार अग्निशमन उपकरण, मेडिकल सहायता और आपात निकासी सुनिश्चित करने, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग और यातायात व्यवस्था में सहयोग के लिए पर्याप्त वॉलंटियर्स तैनात करने को भी कहा गया।
ब्रीथ एनालाइजर से होगी जांच... नशेड़ियों की पहचान के लिए आयोजक आवश्यकतानुसार ब्रीथ एनालाइजर से जांच कर सकेंगे। पुलिस की शक्ति मोबाइल टीम गरबा स्थलों, मंदिरों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करेगी। छेड़छाड़ करने वाले मनचलों और अन्य असामाजिक तत्वों को चिह्नित किया जएगा।
फेस रिकग्नाइज कैमरों का भी उपयोग किया जाएगा। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता रखने के साथ सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री की निगरानी कर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शांति समिति और मोहल्ला समितियों के साथ बैठक कर स्थानीय समस्याओं का समय रहते निराकरण करने को कहा गया है।
क्रिकेट मैच के लिए सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान
इंदौर में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों, दर्शकों और आयोजन से जुड़े लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिसबल तैनात किया जाएगा। स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में प्रवेश-निकास, भीड़ नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
मैच के दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए जरूरत अनुसार डायवर्शन प्लान लागू करने, वैकल्पिक मार्ग तय करने और पार्किंग की पूर्व योजना तैयार करने को कहा गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए भी अधिकारियों और मैदानी बल को तैयार रहने के निर्देश दिए गए। अति. आयुक्त आरके सिंह, मयंक अवस्थी सहित डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारी उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज:दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा

औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग:कंपनी में मची अफरा-तफरी; सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर, पांच दमकलों ने पाया काबू

प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी:वजह- तारीख, जगह और पीड़िताएं अलग-अलग

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल:छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!