खबर
Top News

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस: मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अक्टूबर 2026, 3:56 pm
शेयर करें:
ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर पुलिस ने पिछले दिनों ऑनलाइन सट्टेबाजी और कैसिनो संचालित करने वाले एक आरोपी को पकड़ा था, पुलिस अब मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों तक पहुंचने के लिए डिजिटल साक्ष्य खंगाल रही है।

मामले में गिरफ्तार इमरान मुल्तानी से पूछताछ के साथ उसके फरार साथियों रईस मालिक और राहुल चौरसिया की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब दो लाख रुपए कीमत के दो प्रीमियम मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

शुरुआती जांच में मोबाइल से लाखों रुपए के लेन-देन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को इस मामले में नए खुलासे होने की आशंका है।

चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक कारोले के मुताबिक, आरोपी ऑनलाइन फन गेम और कैसिनो के जरिए सट्टेबाजी का अवैध कारोबार संचालित कर रहा था। उसके मोबाइल फोन में रोजाना लाखों रुपए के लेन-देन से संबंधित जानकारी मिली है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि रकम किन खातों या माध्यमों से भेजी और प्राप्त की जा रही थी। साथ ही, नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी पता लगाई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि मास्टर आईडी खरीदकर ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क चलाया जा रहा था।

साइबर टीम मोबाइल फोन का डिजिटल फॉरेंसिक विश्लेषण कर रही है। इसमें गेमिंग आईडी, पासवर्ड और क्रेडिट-पॉइंट्स के आवंटन से संबंधित जानकारी खंगाली जा रही है। जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश है कि नेटवर्क का संचालन कहां से हो रहा था और इसमें कितने लोग शामिल हैं। जांच प्रभावित न हो, इसलिए पुलिस ने संबंधित वेबसाइट और लिंक की जानकारी गोपनीय रखी है।

तीनों के खिलाफ दर्ज हैं पुराने मामले... पुलिस ने इमरान मुल्तानी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस के अनुसार, इमरान पर पहले भी जुआ और मारपीट के दो मामले दर्ज हैं।

फरार राहुल चौरसिया के खिलाफ इंदौर, उज्जैन और देवास में जुआ, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र समेत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। रईस मालिक के खिलाफ भी जुए के पुराने प्रकरण दर्ज होने की जानकारी है।

सट्टेबाजी से जुड़े लोगों की तलाश
मामले में सार्वजनिक जुआ अधिनियम और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब जब्त मोबाइलों से मिले डिजिटल साक्ष्यों और लेन-देन की जानकारी के आधार पर नेटवर्क की अन्य कड़ियां जोड़ने में जुटी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कारोबार के तरीके और इसमें शामिल दूसरे लोगों को लेकर और जानकारी सामने आने की संभावना है।

संबंधित समाचार

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

8 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

13 minutes ago
सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की
Top News

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

14 minutes ago
देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष
Top News

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

18 minutes ago
सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Top News

सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार:सीजेआई के मिलने से मना करने के बावजूद विपक्ष ने निकाला मार्च

20 minutes ago
इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज
Top News

इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज:फैसले को बताया गैरकानूनी; ये संवेदनशील इलाके भी सूची में शामिल

31 minutes ago
ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर
Top News

ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
Top News

देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार

about 1 hour ago
सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!
Top News

सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!:कई कनेक्शनों पर सालभर में शून्य या नाममात्र खपत

about 1 hour ago
कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे
Top News

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

about 1 hour ago
MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी
Top News

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

about 1 hour ago
युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा
Top News

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

about 1 hour ago
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
Top News

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

about 1 hour ago
शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना
Top News

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध
Top News

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

about 1 hour ago
बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी
Top News

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

about 1 hour ago
क्रिकेट का बड़ा नियम बदला
Top News

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

about 1 hour ago
शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा
Top News

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

about 2 hours ago
मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले
Top News

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

about 2 hours ago
बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम
Top News

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!