13.72 लाख पाने वाले कर्मचारी से अब राज उगलवाएगी पुलिस: 8 करोड़ के सरकारी गबन मामले में...
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करीब 8 करोड़ रुपए के शासकीय धन के गबन के मामले में पुलिस की जांच अब सरकारी खजाने से निकलकर निजी बैंक खातों तक पहुंची है। रावजी बाजार पुलिस ने मामले में सर्वहारा नगर, परदेशीपुरा निवासी मनोज उर्फ हल्लू को गिरफ्तार किया है।
जांच में उसके बैंक खाते में शासकीय मद से 13 लाख 72 हजार रुपए ट्रांसफर होने की बात सामने आई। कोर्ट से तीन दिन का रिमांड मिलने के बाद पुलिस अब उससे यह पता लगाने में जुटी है कि खाते में रकम किसके कहने पर आई और इसके बाद उसका क्या किया गया।
पुलिस के अनुसार मामले में सह-आरोपी रंजीत करोड़ ने मनोज के खाते में 13.72 लाख रुपए ट्रांसफर किए थे। अब पुलिस बैंक खाते की पूरी ट्रांजेक्शन हिस्ट्री खंगाल रही है कि रकम खाते में आने के बाद निकाली गई या किसी अन्य खाते में ट्रांसफर की गई। यदि रकम दूसरे खातों में भेजी गई तो पुलिस उन खाताधारकों से भी पूछताछ कर सकती है।
दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में ... पुलिस फर्जी स्वीकृति आदेश और दोबारा जनरेट किए गए देयकों से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में इस्तेमाल किए गए कंप्यूटर सिस्टम और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच से यह पता लगाने का प्रयास किया जा सकता है कि बैंक खातों में बदलाव और भुगतान प्रक्रिया को किसने अंजाम दिया।
फेल खातों की जानकारी से निजी खातों तक पहुंची सरकारी रकम
अब तक की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने जिला कोषालय से ऐसे बैंक खातों की जानकारी हासिल की, जिनमें भुगतान विफल हो गया था। इसके बाद पात्र हितग्राहियों के खातों के स्थान पर अपने परिचितों, रिश्तेदारों और अन्य लोगों के बैंक खातों की जानकारी दर्ज कर फर्जी स्वीकृति आदेश तैयार किए गए।
बाद में देयकों को दोबारा जनरेट कर सरकारी राशि निजी खातों में ट्रांसफर की गई। जांच की जा रही है कि इस पूरी प्रक्रिया में कौन-कौन लोग शामिल थे और सरकारी सिस्टम में बैंक खाता बदलने से लेकर भुगतान स्वीकृत होने तक किस स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत हुई।
संबंधित समाचार

मिठाई के मनमाने दाम:जिला प्रशासन लगाएगा लगाम

दीपावली से पहले पुलिस की कार्रवाई:2 गोदामों से बड़ी मात्रा में कैल्शियम कार्बाइड जब्त; बिना लाइसेंस हो रहा था भंडारण

वीडियो देखिये, एक तरफ पानी बचाने की अपील:दूसरी तरफ सड़कों पर ऐसे बहाया जा रहा पानी; महापौर की गली-गली समझाइश

वीडियो देखिये, गुटखा थूकने छज्जे पर पहुंचे बुजुर्ग का क्या हाल हुआ:1 केवी लाइन की चपेट में आने से मौत; वहीं लटका रह गया शव, निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा

पति-पत्नी की मौत से इलाके में सनसनी:एक साथ पंखे से लटके मिले शव; चार दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

पुलिसकर्मियों की छुट्टी को लेकर नई व्यवस्था लागू:इस पर लगाई पूरी तरह से रोक; अब ऐसे करना होगा आवेदन

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा:महिला और पुरुष की मौके पर मौत; अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

इंदौर-धार रेल प्रोजेक्ट:टनल का सफल ट्रायल पूरा; अब CRS निरीक्षण पर नजर, मंजूरी मिलने के बाद रेल सेवा शुरू होने की दिशा में बढ़ेगा काम

धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट:इंदौर की युवती का आरोप; दो आरोपियों पर केस दर्ज

ग्रामीण भाजयुमो अध्यक्ष की नियुक्ति अटकी:जातिगत समीकरण और उम्र पर घमासान; राजपूत समाज से तीसरी बार अध्यक्ष बनाने की चर्चा पर विरोध, 8 दावेदार मैदान में

विधायकों को गांवों में रुकने का फरमान बेअसर:अब खुद मैदान में उतरेंगे मुख्यमंत्री; 48 घंटे में समस्याओं के समाधान की तैयारी

GST अफसर पर लोकायुक्त का शिकंजा:3.78 करोड़ की संपत्ति का दावा; जबलपुर-भोपाल समेत कई ठिकानों पर छापे

दुकान के बाहर पानी बहाया तो 2 हजार का जुर्माना:महापौर ने मौके पर रुकवाया काम; निगम की टीम ने काटा स्पॉट फाइन

चक्रवात के असर से 3 दिन बरसेंगे बादल:12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; करवा चौथ पर चांद दिखने पर संकट, इतने जिलों में आंधी-बारिश के आसार

महिला मित्र के फ्लैट में मिला बिजली कर्मचारी का शव:शरीर पर चोट के निशान; पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:मां और एक महीने के बेटे की मौत

ट्रैफिक साथी ऐप से मिल रही राहत:अब तक इतनी शिकायतों का निराकरण; नो-पार्किंग और अव्यवस्थित पार्किंग की शिकायतों पर यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

छात्रों का अनोखा प्रदर्शन:20 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे; बोले-शिक्षक नहीं आते, हॉस्टल में भी परेशानी

वीडियो देखिये, ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई:गाड़ियों से उतरवाई फिल्म; नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के काटे चालान

वीडियो देखिये, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने पत्नी संग किए खजराना गणेश के दर्शन:विधि-विधान से की पूजा-अर्चना; आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!