पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; 4 लाख का माल जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे के अवैध कारोबार पर खजराना पुलिस ने एक और सख्त कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 ग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स, जिसकी कीमत 1 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है, के साथ एक बजाज कंपनी का ऑटो रिक्शा भी जब्त किया है। जब्तशुदा मशरुका की कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई गई है। नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत की गई इस कार्रवाई को पुलिस की अहम सफलता माना जा रहा है।
पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त जोन-2 कुमार प्रतीक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमरेन्द्र सिंह तथा सहायक पुलिस आयुक्त खजराना कुंदन मंडलोई के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी खजराना निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर क्षेत्र में गोपनीय सूचना संकलन और निगरानी की जा रही थी।
इसी दौरान रंगून गार्डन के पास, स्कीम नंबर 134 खजराना क्षेत्र में पुलिस टीम को दो संदिग्ध व्यक्ति स्कूटी पर बैठे नजर आए, जो पुलिस को देखकर घबराकर भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम इरफान मोहम्मद उर्फ हामा पिता अब्दुल कादिर (36) निवासी खिजराबाद कॉलोनी खजराना तथा गोकुल पिता छोटेलाल चौरसिया (37) निवासी न्यू गौरी नगर, कालका माता मंदिर, थाना हीरानगर इंदौर बताए। इरफान 10वीं तक पढ़ा है और झाड़ू बनाने का काम करता है, जबकि गोकुल 5वीं तक पढ़ा है और रिक्शा चालक है। दोनों ने स्वीकार किया कि वे एमडी ड्रग्स के नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने व जल्दी पैसा कमाने के लालच में सस्ते दाम पर ड्रग्स खरीदकर महंगे दाम पर बेचते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स तथा करीब 3 लाख रुपये कीमत का ऑटो रिक्शा (एमपी09एएन6506) जब्त किया है। इस संबंध में थाना खजराना में अपराध क्रमांक 327/26 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपियों से ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क और अन्य साथियों के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उनि घनश्याम मिश्रा, सउनि राकेश परमार, प्रधान आरक्षक जितेंद्र गुर्जर, राजेंद्र सिसोदिया, पंकज सांवरिया, योगेश झोपे, आरक्षक निखिल पटेल, सचिन शर्मा और देवेंद्र यादव सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
संबंधित समाचार

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!